25 नवंबर को होगी डूसू चुनाव की मतगणना, कॉलेजों में 24 को होगी गिनती  

Listen to this article

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव 2024-25 की मतगणना 25 नवंबर को की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए डूसू चुनाव 2024-25  के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. सत्यपाल सिंह ने बताया कि माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को 26 नवंबर, 2024 को या उससे पहले मतगणना करने का निर्देश दिया है, बशर्ते कि सभी विकृतियाँ दूर कर दी जाएँ। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण करने पर पाया गया है कि कुछ स्थानों पर विरूपण की अभी पूर्णत: सफाई नहीं हुई है। प्रो. सत्यपाल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने सभी स्थानों की सफाई स्वयं करने का निर्णय लिया है।

प्रो. सत्यपाल सिंह ने बताया कि उपरोक्त तथ्यों पर ध्यान देते हुए डूसू चुनाव 2024-25 के लिए मतों की गिनती 25 नवंबर, 2024 को होगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के लिए मतों की गिनती सुबह 08:00 बजे उत्तरी परिसर में वनस्पति विज्ञान विभाग के सामने, कॉन्फ्रेंस सेंटर में होगी। उन्होंने बताया कि सभी कॉलेजों/विभागों/संस्थानों/केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने कॉलेजों/विभागों/संस्थानों/केंद्रों के मतों की गिनती रविवार, 24 नवंबर, 2024 को करें। उन्होंने बताया कि सुबह के कॉलेजों/विभागों/संस्थानों/केंद्रों को सुबह 08:00 बजे से और शाम के कॉलेजों/विभागों/संस्थानों/केंद्रों को दोपहर 02:00 बजे से मतगणना शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *