Listen to this article

रोहिणी जिला में अपराध और अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से
रोहिणी जिला पुलिस के द्वारा ऑपरेशन शस्त्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 18 आर्म्स एक्ट केस दर्ज 11 देसी पिस्टल, 13 कारतूस, 7 चाकू बरामद, 21 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर दिल्ली में संगठित अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए रोहिणी जिला पुलिस द्वारा 27 और मई को ऑपरेशन शस्त्र चलाया गया। इस विशेष अभियान का मुख्य फोकस अवैध हथियारों, स्ट्रीट क्राइम और संगठित अपराध पर अंकुश लगाना था।
डीसीपी रोहिणी शशांक जायसवाल के नेतृत्व, संयुक्त आयुक्त/उत्तरी रेंज विजय सिंह के पर्यवेक्षण तथा विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था (जोन-1) देवेश चंद्र श्रीवास्तव के समग्र मार्गदर्शन में 15 टीमों का गठन किया गया। सभी एसडीपीओ, एसएचओ और ऑपरेशन्स टीम को संवेदनशील स्थानों पर गहन गश्त, रणनीतिक पिकेट्स और हिस्ट्रीशीटरों, पीओ व जमानत पर छूटे अपराधियों की सघन जांच के निर्देश दिए गए। इस विशेष अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट के 18 मामले दर्ज कर 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 11 देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस, 7 चाकू और 02 मोटरसाइकिल बरामद हुईं। अपराध में सक्रिय 21 हिस्ट्रीशीटरों को भी गिरफ्तार किया गया। सार्वजनिक शांति भंग करने की आशंका वाले व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई करते हुए बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत 15 कलंदरा दर्ज कर 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया। डीपी एक्ट की धारा 66 के तहत 53 वाहन जब्त किए गए और धारा 65 के तहत 571 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *