Listen to this article

उत्तर दिल्ली के अग्रणी खाद्य उत्पाद निर्माता गुप्ता फूड प्रोडक्ट्स ने अपने लोकप्रिय ब्रांड ‘अवध सत्तू’ और ‘अवध नमकीन’ की 22 वर्षों की सफल यात्रा का जश्न मना रहा है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में अवध सत्तू द्वारा गुरुवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार पिछले 22 वर्षों से ‘अवध’ ब्रांड ने शुद्धता, गुणवत्ता और स्वाद के साथ उपभोक्ताओं का विश्वास जीता है। सत्तू और नमकीन के क्षेत्र में कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर में एक विशेष पहचान बनाई है, जिसका श्रेय कंपनी अपने ग्राहकों, वितरकों और शुभचिंतकों के निरंतर सहयोग को देते है।
बाईस वर्ष पूरे होने पर अवध सत्तू के डायरेक्टर शशि गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए और इस सफर में जुड़े सभी लोगों के साथ खुशी साझा करने के उद्देश्य से इस भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर कहा, यह 22 साल का सफर हमारे ग्राहकों के प्यार और भरोसे के बिना संभव नहीं था। ‘अवध सत्तू और अवध नमकीन’ को घर-घर तक पहुंचाने में सभी का योगदान अमूल्य है। इस भंडारे के माध्यम से हम आप सभी का आभार व्यक्त करना चाहते हैं। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में यहाँ आए अतिथियों और गुप्ता फूड प्रोडक्ट्स डायरेक्टर शशिकांत गुप्ता ने क्या कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *