Listen to this article

भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवम संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सचदेवा ग्लोबल स्कूल, द्वारका में अंतर विद्यालयीय सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया जाता है कि कार्यक्रम में करीब 1,200 विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रधानाचार्यों तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के जीवन, उनके विचारों, राष्ट्रसेवा तथा भारत के राष्ट्रीय एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराना था। मुख्य समारोह से पूर्व पांच दिनों तक विभिन्न अंतर विद्यालयीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें निबंध लेखन, भाषण, फैंसी ड्रेस, चित्रकला, लोक नृत्य और देशभक्ति गीत जैसी प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों ने सरदार पटेल के जीवन संघर्ष, राष्ट्र प्रथम की भावना और एक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
समारोह में पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत, इसके अलावा कार्यक्रम में डॉ. हेमा कोल्हे सी.एम. ओ निदेशालय आयुष डॉ. टी. पी. सिंह (पूर्व प्राचार्य एवं उप शिक्षा अधिकारी), अंजलि खरबंदा , माही धींगरा ( प्राचार्य, सचदेवा ग्लोबल स्कूल), एहसान चोपड़ा, सिद्धार्थ सत्यार्थी और पी. के. शर्मा सहित शिक्षा, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद रहें। सहित शिक्षा, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधनों में सरदार पटेल को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का महान प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी देशवासियों को अनुशासन, एकजुटता, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
समारोह के संयोजक डॉ. एच. के. सेठी द्वारा लिखित सरदार पटेल की जीवनी का विमोचन भी किया गया। इसके साथ ही सरदार पटेल के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका तथा 562 रियासतों के एकीकरण की ऐतिहासिक यात्रा पर आधारित विशेष वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने वृत्तचित्र को बेहद रुचि और उत्सुकता के साथ देखा।
कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र, ट्रॉफियां और पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया। आइए देखते हैं Total ख़बरों ke वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस रिपोर्ट में मीडिया से बात करते हुए समारोह के संयोजक H K सेठी और यहाँ आए अतिथियों नें क्या कहा

आयोजकों ने कहा कि इस आयोजन का केंद्रीय संदेश “एक भारत, अखंड भारत, सशक्त भारत” रहा। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कहा कि सरदार पटेल का राष्ट्रवादी दृष्टिकोण, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *