Listen to this article

Press release in Hindi about 300 words

यूज्ड कार डीलर्स की समस्याओं को लेकर AICDA का केंद्र सरकार से संवाद, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपा ज्ञापन

पुरानी गाड़ियों के कारोबारियों की देश की सबसे बड़ी संस्था ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन ने सोमवार को केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से रखा। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. एस. नयोल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा से उनके कार्यालय, ट्रांसपोर्ट भवन, नई दिल्ली में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. एस. नयोल केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को एसोसिएशन का ज्ञापन सौंपते हुए।
प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के प्रदेश पदाधिकारियों सहित कई वरिष्ठ सदस्य शामिल थे। जानकारी के अनुसार जीएसटी का बोझ जो की यूज्ड कारों पर मार्जिन पर 12% से 18% तक जीएसटी वसूला जा रहा है। कई बार घाटे की बिक्री पर भी जीएसटी देना पड़ता है। इसे 5% करने या केवल मुनाफे पर ही लागू करने की मांग। VAHAN पोर्टल पर N O C और नाम ट्रांसफर में 3 से 6 महीने लगते हैं। इससे ग्राहक और डीलर दोनों को परेशानी होती है। 15 दिन में प्रक्रिया पूरी करने की मांग।
इस व्यापार को अभी तक उद्योग का दर्जा नहीं मिला। बैंक लोन नहीं मिलता। MSME में शामिल कर आसान ऋण सुविधा दी जाए।
बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियां अनियमित रूप से व्यापार कर छोटे डीलरों का व्यवसाय खत्म कर रही हैं। इसके लिए एक समान नीति बनाई जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. एस. नेयोल ने कहा, “हम देश के 60 हजार से अधिक रजिस्टर्ड डीलर्स और 50 लाख परिवारों की आवाज लेकर आए हैं। यह व्यापार सरकार को करोड़ों का राजस्व देता है।” बताया जाता है कि
मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने आश्वासन दिया कि वे सभी मांगों को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष रखेंगे और जल्द ही मंत्रालय स्तर पर एक संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्या कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *