दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बीते दिन हुए दर्दनाक इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। बचाव एजेंसियों द्वारा चलाए गए सघन राहत एवं बचाव अभियान के बाद मलबे से निकाले गए कुल 12 लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 7 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 5 घायलों का इलाज जारी है।
अस्पताल सूत्रों और राहत दलों के अनुसार, जान गंवाने वालों में 5 छात्र और एक वृद्ध मजदूर शामिल हैं, जबकि एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उपचाराधीन 5 घायलों में से 3 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
मृतकों का विवरण:
- अभिषेक (20 वर्ष), पुत्र संतोष कुमार, निवासी सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) – छात्र
- युवराज सोनी (20 वर्ष), पुत्र कन्हैया लाल सोनी, निवासी दुर्ग (छत्तीसगढ़) – छात्र
- पवन (17 वर्ष), पुत्र विशंबर नाथ, निवासी औरैया (उत्तर प्रदेश) – छात्र
- अर्पित जहाज (19 वर्ष), पुत्र भूपेंद्र जहाज, निवासी देवास (मध्य प्रदेश) – छात्र
- अक्षत सिंह यादव (18 वर्ष), पुत्र मंता सिंह यादव, निवासी कटनी (मध्य प्रदेश) – छात्र
- सुरिंदर सिंह (75 वर्ष), पुत्र केवल सिंह – मजदूर
- अज्ञात पुरुष (पहचान की प्रक्रिया जारी)
घायलों का विवरण:
- असगर अली (30 वर्ष)
- नीरज बावा (19 वर्ष)
- आदित्य कुमार (19 वर्ष)
- नीतीश चिब (19 वर्ष), पुत्र पवन
- मोहम्मद अयान (18 वर्ष), पुत्र मोहम्मद वकील
प्रशासन और विभिन्न बचाव एजेंसियों ने मलबे से राहत कार्य पूरा कर लिया है तथा स्थानीय पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।









