Listen to this article

कभी कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे संजय मनहास ने आम आदमी पार्टी से मोहभंग के बाद एक बार फिर अपने पुराने घर कांग्रेस में वापसी कर ली है।

संजय मनहास अपनी पत्नी रीना मनहास और दर्जनों समर्थकों व युवाओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, आदर्श नगर जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव और जिला कोषाध्यक्ष शिवांक सिंगल ने उन्हें कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

इस मौके पर संजय मनहास ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। आम आदमी पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं है, इसलिए उन्होंने घर वापसी का फैसला किया है।

कार्यक्रम में उनके साथ कई युवाओं ने भी कांग्रेस का दामन थामा। इस अवसर पर टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने संजय मनहास से विशेष बातचीत कर उनकी घर वापसी के कारणों को जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *