Listen to this article

राजधानी दिल्ली फैशन के रंग में रंग गई। मशहूर फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर के एक्सक्लूसिव फैशन शो में अभिनेत्री, सुपरमॉडल और उद्यमी सृति शॉ ने शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर अपना जलवा बिखेरा।

यह ग्रैंड फैशन शो ForeverIndia™️ Events A Touch of Class द्वारा आयोजित ONE DAY Fashion के बैनर तले Fairley’s Hotels, नई दिल्ली* में आयोजित किया गया। इस शो में अर्चना कोचर ने अपना लेटेस्ट और शानदार कलेक्शन पेश किया, जिसे सृति शॉ ने शोस्टॉपर के तौर पर प्रस्तुत किया।

फैशन जगत में अर्चना कोचर एक प्रतिष्ठित नाम हैं। अपने खूबसूरत, एलिगेंट और मॉडर्न डिजाइन्स के लिए पहचानी जाने वाली अर्चना लंबे समय से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वे न्यूयॉर्क फैशन वीक से लेकर कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने कलेक्शन पेश कर चुकी हैं। उनके डिजाइन्स की सबसे बड़ी खासियत भारतीय परंपरा और पश्चिमी आधुनिकता का खूबसूरत संगम है।

वहीं सृति शॉ ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट से की थी। उन्होंने ताज मिस यूनिवर्स 2021 और टिस्का मिस इंडिया 2021 का खिताब जीतकर देश भर में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और चलबाज़’, ‘आजा गुनाह कर ले’ और ‘हेट स्टोरी जैसे प्रोजेक्ट्स में अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और शानदार रैंप प्रेजेंस के चलते सृति शॉ आज फैशन और मनोरंजन जगत का जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। देखें के लाइव इंडिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *