Listen to this article

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस की भावना को आगे बढ़ाते हुए ‘विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027’ का आयोजन किया जा रहा है। इसका राष्ट्रीय कार्यक्रम 10 से 12 जनवरी 2027 को नई दिल्ली में होगा। मेरा युवा भारत (MY Bharat) इसकी कार्यान्वयन संस्था है।

इस संवाद में देशभर के 15 से 29 वर्ष के युवा भाग ले सकेंगे। इसमें 6 प्रमुख विषयों – विकसित भारत चुनौती, सांस्कृतिक प्रतियोगिता, भारत के लिए रूपांतरण, सामाजिक विकास हेतु तकनीकी नवाचार, युवा उद्यमी चुनौती और युवा संसद पर प्रतियोगिताएं होंगी।

दिल्ली-हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ वाले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए विशेष विषय “भविष्य का सुशासन, शहरी रूपांतरण एवं नागरिक सेवाएँ” रखा गया है, जिसमें युवा 2047 तक भारत को सर्वाधिक कुशल और पारदर्शी शासन व्यवस्था बनाने पर अपने विचार रखेंगे।

चयन प्रक्रिया 5 चरणों में होगी। ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026, निबंध 10 से 16 नवंबर 2026 और राज्य स्तरीय संवाद 17 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक होंगे। पंजीकरण मेरा युवा भारत पोर्टल पर किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *