नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने प्रेस वार्ता में युवाओं में बढ़ती ऑनलाइन गेमिंग की लत और नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह अभियान “ऑनलाइन गेम और नशा मुक्त भारत” के संदेश के साथ स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक मंचों पर चलाया जाएगा।
पम्मा ने कहा कि नशा और गेमिंग की लत देश के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है और इससे युवाओं को बचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त भारत अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि NAD पूरी ताकत से इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाएगा।
इस अवसर पर महिला विंग अध्यक्ष भावना धवन, सोशल विंग अध्यक्ष रश्मीत कौर बिंद्रा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह मारवाह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
पम्मा ने केंद्र सरकार से मांग की कि 27 सितंबर, शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान, राम प्रसाद बिस्मिल सहित सभी क्रांतिकारियों को आधिकारिक रूप से “शहीद” का दर्जा देने की घोषणा की जाए।



