श्री धार्मिक लीला कमेटी परेड ग्राउंड द्वारा रविवार, 20 सितंबर को बाड़ा स्थल, माधवदास पार्क, लालकिला मैदान में भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कमेटी के चेयरमैन सुरेश गोयल, महामंत्री डॉ. धीरज धर गुप्ता और मंत्री प्रदीप शरण सहित पूरी प्रबंधकारिणी उपस्थित रही।
कार्यक्रम में दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, प्रवीण खंडेलवाल, विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी, अनिल शर्मा, तिलक राम गुप्ता, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, विजय गोयल, पूर्व मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी, एम.एस. बिट्टा, राजेश अग्रवाल, आरती मेहता, सत्या शर्मा, मोनिका पंत सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए।
भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी राजेश मंगल, प्रदीप भंडारी, सिद्धार्थ यादव, प्रवीण शंकर कपूर, आदेश गुप्ता तथा पार्षद सुमन गुप्ता, सादिक, विकास टैंक भी उपस्थित रहे।
कमेटी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।





