Listen to this article

वासुदेव फाउंडेशन इंडिया द्वारा आईएसएसएफए (इंटरनेशनल सिल्वर स्क्रीन फिल्म अवार्ड्स) एवं भारत गौरव सम्मान 2026 का सफल आयोजन 22 सितंबर को एलटीजी ऑडिटोरियम, मंडी हाउस, नई दिल्ली में किया गया।

कार्यक्रम की परिकल्पना वासुदेव फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं आईएसएसएफए की संस्थापक नीतू सिंह ने की थी। इसका उद्देश्य सार्थक सिनेमा, कलात्मक उत्कृष्टता और समाज में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करना था।

समारोह में डॉ. संदीप मारवाह, डॉ. अर्चना धवन बजाज, एडवोकेट जूही अरोड़ा, डॉ. गौतम खटक, डॉ. संध्या गुप्ता, प्रभात कुमार, बीके जागृति, अम्मार सिंह और पंडित सुरेंद्र धर द्विवेदी जी सहित फिल्म निर्माता, कलाकार और समाजसेवी उपस्थित रहे।

श्री धर्मेंद्र कुमार ने इस पहल के पीछे सामूहिक प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

नीतू सिंह और धर्मेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों, विजेताओं और मीडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “सिनेमा दिलों को छू सकता है, साझेदारी ताकतों को जोड़ सकती है और मिलकर हम सार्थक बदलाव ला सकते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *