करोल बाग में ड्रेन और सड़क निर्माण को लेकर ‘आप’ विधायक दुर्गेश पाठक ने एमसीडी एवं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ किया मौका मुआयना

Listen to this article
  • एमसीडी एवं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए- दुर्गेश पाठक
  • WEA हनुमान मंदिर गोल चक्कर पर धंस रही सड़क को तत्काल प्रभाव से ठीक करने के निर्देश दिए- दुर्गेश पाठक
  • अपने दफ्तर में जन संवाद कर राजेंद्र नगर के लोगों की समस्याएं सुनी, उन्हें सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया- दुर्गेश पाठक
  • जन संवाद के दौरान बहुत सारे लोगों ने आम आदमी पार्टी द्वारा राजेंद्र नगर में किए जा रहे कामों को लेकर खुशी जताई- दुर्गेश पाठक
  • मैं शुक्रगुज़ार हूं कि मैं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में जनता की सेवा कर पा रहा हूं- दुर्गेश पाठक

‘आप’ विधायक दुर्गेश पाठक ने मंगलवार को WEA करोल बाग की गलियों में ड्रेन और सड़क निर्माण को लेकर एमसीडी एवं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया। उन्होंने अधिकारियों को समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही WEA हनुमान मंदिर गोल चक्कर पर एक जगह धंस रही सड़क को तत्काल प्रभाव से ठीक करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा, दुर्गेश पाठक ने एमएलए दफ्तर में राजेंद्र नगर निवासियों के साथ जन संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। दुर्गेश पाठक ने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी द्वारा राजेंद्र नगर में किए जा रहे कामों से बहुत खुश और संतुष्ट हैं।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजेंद्र नगर के विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि पिछले महीने भारी बारिश के कारण दिल्ली की कई जगहों पर जलभराव की समस्या देखने को मिली। परिणाम-स्वरूप राजेंद्र नगर समेत दिल्ली के कई इलाकों में सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। ड्रेनेज सिस्टम में भी काफी गड़बड़ी आ गई थी। उसी समय से हम लगातार राजेंद्र नगर के एक-एक इलाके की सड़कों और ड्रेनेज को ठीक करवाने का काम कर रहे हैं। उसी कड़ी में आज WEA करोल बाग की गलियों में ड्रेनेज और सड़क निर्माण को लेकर एमसीडी एवं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया। इस सिलसिले में अधिकारियों को समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि साथ ही हमें जानकारी मिली थी कि WEA हनुमान मंदिर गोल चक्कर पर एक जगह सड़क धंस रही है। इसपर तत्काल एक्शन लेते हुए सड़क को जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दे दिए हैं। इस सड़क को ठीक करने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इसके अलावा आज अपने दफ्तर में आए लोगों के साथ जन संवाद किया। उनमें से कई लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं साझा की और बहुत लोग ऐसे भी थे जिन्होंने आम आदमी पार्टी द्वारा राजेंद्र नगर में किए जा रहे कामों को लेकर खुशी और संतुष्टी जताई। मैं शुक्रगुज़ार हूं कि मैं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में लोगों की सेवा कर पा रहा हूं। मैं आश्वासन देता हूं कि धीरे-धीरे ही सही लेकिन राजेंद्र नगर की हर समस्या का समाधान किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *