77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली की माननीय महापौर, डा. शैली ओबेरॉय ने आज सिविक सेंटर स्थित निगम मुख्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण कर सभी नागरिकों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर उपमहापौर श्री आले मोहम्मद इक़बाल, निगमायुक्त, श्री ज्ञानेश भारती, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
इसके बाद निगम मुख्यालय के सभागार में निगम विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने पूरे देशभक्ति के जोश और उत्साह के साथ गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर ने उपस्थित सभी कार्मिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
डॉ. ओबेरॉय ने देशभक्ति विषय पर नृत्य प्रस्तुतियों के लिए स्कूली छात्रों की सराहना की।
महापौर ने कहा कि आज हमें अपने पूर्व नेताओं और देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से सीख लेते हुए देश को विकास के पथ पर ले जाना है । उन्होने देश की सभी समस्याओं को एकजुट होकर लड़ने की बात पर ज़ोर दिया ।
उन्होंने ‘शहीदी पार्क’ के संदर्भ में एमसीडी की “वेस्ट टू आर्ट” पहलों की सराहना की, जिसमें भारत की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत और राष्ट्रीय नायकों की मूर्तियां को दर्शाया गया है ।
इस अवसर पर महापौर ने निगम पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई।
2023-08-14

