भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस कड़ी में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत को पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।
गुरुवार को दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में तीरथ सिंह रावत का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। प्रदेश उत्तराखंड प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष एवं भाजपा युवा नेता आनंद सिंह नेगी और सुनीता नेगी के द्वारा उनका फूल मालाओं से स्वागत कर तीरथ सिंह रावत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
इस अवसर पर आनंद सिंह नेगी ने कहा कि उनके नेता तीरथ सिंह रावत को पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है, यह पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है और इस फैसले के लिए पार्टी का आभार। इस नियुक्ति से उत्तराखंड के लोगों में खासा जोश और उत्साह है।
आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस विशेष रिपोर्ट में, इस मौके पर तीरथ सिंह रावत ने अपने स्वागत को लेकर क्या कहा और भाजपा नेता आनंद सिंह नेगी व सुनीता नेगी ने क्या कुछ कहा।



