आपकी अपनी पार्टी पीपल्स की छात्र विंग, आपका अपना छात्र संघ द्वारा, जाति उन्मूलन पर छात्र संवाद कार्यक्रम जारी है। इस छात्र संवाद कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्रों के साथ, छात्र संघ जाति व्यवस्था को लेकर रायशुमारी करने में जुटा हुआ है। इसके द्वारा छात्रों की राय लेकर ये जानने का प्रयास किया जा रहा है, कि क्या जाति व्यवस्था समाप्त हो जानी चाहिए या नहीं। मंगलवार को भी पूर्वी दिल्ली के ideal institute of management and technology के बाहर छात्र संघ की टीम द्वारा छात्रों से संवाद किया गया एवं छात्रों से रायशुमारी की गई। आपका अपना छात्र संघ के इस संवाद कार्यक्रम को कवर करने, टोटल ख़बरें लगातार मौक़े पर पहुँच रहा है और छात्रों से उनकी राय ले रहा है। क्या छात्र संघ की माँग से कॉलेज छात्र सहमत हैं या नहीं, यह जानने के लिए जब हमारे वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना द्वारा छात्रों से बात कर, उनसे उनके विचार लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने क्या कहा। आइए देखते हैं इस विशेष रिपोर्ट में।
2023-09-19




