*दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रदेश कार्यालय में मतदान तक दिन रात काम करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया।
*अरविन्दर सिंह लवली ने दावा किया कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई के चारों उम्मीदवार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।
*अरविन्दर सिंह लवली ने हार से बौखलाई एबीवीपी पर गुंडागर्दी करने व विश्वविद्यालय का माहौल खराब करने का आरोप लगाया – छात्रों से निडर होकर मतदान करने की अपील की।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने दावा किया कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के चारों उम्मीदवार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। लवली आज अपने आवास पर दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से आए छात्र छात्राओं से मिल रहे थे। लवली ने यह भी आरोप लगाया कि हार से बौखलाई एबीवीपी गुंडागर्दी पर उतर आई है और जानबूझ कर विश्वविद्यालय में माहौल खराब कर ही है। उन्हांने छात्रों से अपील की कि वो निडर होकर मतदान करें, प्रदेश कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में न केवल जान फूंकी है बल्कि गहन जनसम्पर्क से चुनाव को एकतरफा कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस पहले दिन से ही दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में न केवल पूरी सक्रियता से काम कर रही है बल्कि हर स्तर पर उम्मीदवारों व छात्र नेताओं को प्रदेश कांग्रेस की ओर से मदद पहुँचाई जा रही है।
लवली ने कहा कि दिल्ली के सभी 14 जिला कांग्रेस कमेटियों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व प्रत्येक जिले में छात्रों की बड़ी-बड़ी सभाऐं हुई है, जिनको छात्र संघ के लिए बनाई गई समन्वय समिति के सदस्यां व प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी सूची में शामिल पूर्व छात्र नेताओं ने न केवल सम्बोधित किया है बल्कि निजी तौर पर छात्रों से सम्पर्क भी किया है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के सभी 280 ब्लाकों में अपने-अपने स्तर पर ब्लाक अध्यक्ष क्षेत्र के पूर्व विधायकों, निगम पार्षदों व निगम का चुनाव लड़े नेताओं के साथ मिलकर अपने क्षेत्र में छात्र छात्राओं से सम्पर्क कर रहे है।
लवली ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली विश्वविद्यालय से संबध रखने वाले सभी कॉलेजों में मतदान के दिन लगभग 2000 कार्यकर्ताओं, नेताओं, पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी दी है कि वो मतदान होने तक वहां छात्रों की मदद करेंगे। आज इस सिलसिले में प्रदेश कार्यालय में सभी जिला अध्यक्षों व पूर्व विधायकों की आपातकालीन बैठक बुलाकर उनको एनएसयूआई के चारों उम्मीदवारों की प्रचार सामग्री व हैंडबिल सौंपे गए, ताकि वो अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान के अंतिम चरण धुंआधार प्रचार कर सकें।
लवली ने घोषणा की कि कल मतदान तक पूरे रात दिन काम करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कंट्रोल रुम बनाया गया है। पूर्व छात्र नेता राजेश गर्ग की देखरेख में यह कंट्रोल रुम काम करेगा और जरुरत पड़ने पर तुरंत कार्यकर्ताओं को मदद पहुचाई जाऐगी।


