Listen to this article

इंद्रप्रस्थ संवाद केंद्र के तत्वावधान में केशवपुरम विभाग द्वारा सरस्वती बाल मंदिर, राजौरी गार्डन में भव्य पत्रकार दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पत्रकार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, लेखक और प्रकाशकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग संघचालक श्री विरेंद्र नागपाल जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। नृत्य शिक्षिका श्रीमती रश्मि जोशी के निर्देशन में बालिकाओं ने मनमोहक कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया।

प्रांत परिवार प्रबोधन प्रमुख श्री विनय जी ने सुदृढ़ परिवार को सुखी समाज का आधार बताया। प्रांत सामाजिक समरसता संयोजक श्री जगत जी ने भगवान श्रीराम, माता शबरी और अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों से समरस समाज के निर्माण का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता प्रांत प्रचार प्रमुख श्री रितेश जी ने कहा कि जैसे असंख्य दीप अंधकार मिटाते हैं, वैसे ही कलमकार समाज की नकारात्मकता दूर कर सकते हैं। उन्होंने पंच परिवर्तन – परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्व का भाव, पर्यावरण और नागरिक कर्तव्य को परिवर्तन का आधार बताया तथा Fake News, Paid News से बचकर सत्य व राष्ट्रहित की पत्रकारिता का आह्वान किया।

समापन पर श्री विरेंद्र नागपाल जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन श्रीमती पारुल जैन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *