Listen to this article

नेपाल दूतावास और ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (GTTCI) द्वारा नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास में चौथे ग्लोबल डिप्लोमेसी गाला नाइट 2026 का सफल आयोजन किया गया। इसमें 55 से अधिक राजनयिक मिशनों के 150 से अधिक राजनयिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की थीम “शिक्षा, कृषि, अवसंरचना, स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी में नई साझेदारियां” रही। GTTCI द्वारा आयोजित यह वार्षिक दिवाली समारोह अब कूटनीति, व्यापार और संस्कृति का प्रतिष्ठित वैश्विक मंच बन चुका है।

समारोह का प्रमुख आकर्षण GTTC भारत-नेपाल फोरम का शुभारंभ रहा, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ावा देना है। फोरम का शुभारंभ नेपाल के प्रभारी राजनयिक डॉ. सुरेंद्र थापा ने GTTCI संस्थापक डॉ. गौरव गुप्ता और अध्यक्ष धीरज धर गुप्ता के साथ किया।

इस अवसर पर श्री शिव खेड़ा, पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग, CBI के पूर्व निदेशक डॉ. डी. आर. कार्तिकेयन, आचार्य लोकेश मुनि और डाबर समूह के वी.सी. बर्मन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारतीय और नेपाली नृत्य प्रस्तुतियों ने समां बांधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *