- दिल्ली सरकार के सभी ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस दिया जाएगा- अरविंद केजरीवाल
- अपने सभी कर्मचारियों को बोनस देने के लिए दिल्ली सरकार 56 करोड़ रुपए खर्च करेगी- अरविंद केजरीवाल
- शिक्षा-स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, पब्लिक सर्विसेज समेत सभी क्षेत्रों में हुए शानदार काम में हमारे कर्मचारियों की अहम भूमिका निभाई- अरविंद केजरीवाल
- हमने अपने कर्मचारियों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रयास किया है और ये प्रयास जारी रहेगा- अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल सरकार ने दीपावली पर अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का एलान किया। सरकार ने अपने 80 हजार कर्मचारियों को 7-7 हजार रुपए बोनस देने का निर्णय लिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बोनस देने की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार सभी ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी के कर्मचारियों को दिवाली पर यह बोनस देगी। इससे त्यौहारों पर उनके घरों में खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। हमारे कर्मचारियों ने शिक्षा-स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, पब्लिक सर्विसेज समेत सभी क्षेत्रों में किए गए शानदार काम में महती भूमिका निभाई है। एक सरकार के रूप में हमने अपने कर्मचारियों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रयास किया है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर सभी कर्मचारियों को बोने देने की जानकारी दी। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार में काम करने वाले सभी कर्मचारी हमारे परिवार हैं और आज मैं उनके लिए एक खुशखबरी लेकर आया हूं। दिल्ली सरकार ने पिछले 8 साल में दिल्ली में शिक्षा-स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, पब्लिक सर्विसेज समेत अन्य क्षेत्रों में जितने शानदार काम किए हैं, उसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हमारे दिल्ली सरकार के कर्मचारियों ने निभाई है। इन कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और काम की बदौलत हम दिल्ली को दिल्ली के लोगों के सपनों का शहर बनाने में सफल हुए हैं।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह त्यौहारों का महीना है। इस त्यौहार के मौसम में हम अपने सभी ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारियों को 7-7 हजार रुपए का बोनस दे रहे हैं। यह फैसला हमने दिल्ली सरकार की तरफ से लिया है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इस समय दिल्ली सरकार में करीब 80 हजार ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारी हैं। इन सभी कर्मचारियों को बोनस देने में 56 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। इससे त्यौहारों में हमारे कर्मचारियों के घरों में खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। एक सारकार के रूप हमने अपने कर्मचारियों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रयास किया है और ये प्रयास जारी रहेगा।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। त्यौहारों के इस महीने में हम दिल्ली सरकार के ग्रुप बी और ग्रुप सी के कर्मचारियों को 7000 रुपए का बोनस दे रहे हैं। सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं।

