क्या स्टार प्लस के पॉपुलर रियलिटी शो डांस+ प्रो के स्टेज पर बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ भी देंगे एक धमाकेदार परफॉर्मेंस?

Listen to this article

रियलिटी शो डांस प्लस ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है और यह सबसे प्रशंसित डांस रियलिटी शो में से एक है। अब स्टार प्लस आइकोनिक शो – डांस + प्रो के सातवें सीज़न के साथ लौट आया है। रेमो डिसूजा और अन्य कप्तानों, शक्ति मोहन, पुनित पाठक और राहुल शेट्टी की मजेदार केमिस्ट्री के साथ, डांस + प्रो दर्शकों को उनकी टेलीविजन स्क्रीन पर बांधे रखने की गारंटी देता है।

अगर चर्चाओं की मानें तो बॉलीवुड के एक्शन स्टार और बेहतरीन डांसिंग स्टार्स में से एक टाइगर श्रॉफ डांस + प्रो के मंच की शोभा बढ़ाएंगे और एक खास परफॉर्मेंस भी देंगे। टाइगर श्रॉफ अपने जबरदस्त मूव्स के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उन्हें परफॉर्म करते हुए देखना ऑडियंस के लिए यकीनन एक धमाकेदार होने वाला है। वैसे डांस+ प्रो के मंच पर टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा को थिरकते देखना दर्शकों के लिए निश्चित रूप से एक शानदार विजुअल अनुभव होगा। सो अगर ये चर्चायें वाकई सच हैं, तो फैन्स टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा का जादू देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

डांस + प्रो मॉडर्न ट्विस्ट के साथ देसी मूव्स को सेलिबेट करने के लिए पूरी तरह तैयार है! तो बस इंजतार कीजिए शो पर दिखाई जाने वाला धमाकेदार परफॉर्मेंसेज का।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *