दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने एम.सी.डी. द्वारा सूरजमल विहार की स्थानीय शॉपिंग मार्केट में लगाये पार्किंग बोर्ड पर पेंट किया

Listen to this article

*दिल्ली भाजपा राशन और किराने की दुकानों वाले स्थानीय मार्किटों पर पार्किंग शुल्क लगाने का पुरजोर विरोध करेगी – वीरेंद्र सचदेवा

*आम आदमी पार्टी द्वारा संचालित एमसीडी द्वारा किराना राशन बेचने वाली छोटी मार्किटों पर पार्किंग शुल्क लगाना ज़ज़िया टैक्स लगाने के बराबर है – वीरेंद्र सचदेवा

*केजरीवाल अधिकतम भाजपा विधायकों और पार्षदों को चुनने के लिए पूर्वी दिल्ली के निवासियों को परेशान कर रहे हैं – वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा आज पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार में केवेंटर्स मार्केट नामक एक छोटी से स्थानीय मार्किट में गए, जहां हाल ही में दिल्ली नगर निगम ने भारी पार्किंग शुल्क लगाया है।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने एम.सी.डी. द्वारा केवेंटरस मार्किट में लगाए गए पार्किंग बोर्ड पर विरोध स्वरूप पेंट करा और कहा कि दिल्ली भाजपा राशन और किराने की दुकानों वाली स्थानीय मार्किटों पर पार्किंग शुल्क लगाने का कड़ा विरोध करेगी।

शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष संजय गोयल, स्थानीय पार्षद डाॅ. मोनिका पंत, केवेंटर्स मार्केट के दुकानदार और सूरजमल विहार निवासी आज पार्किंग शुल्क लगाए जाने के खिलाफ धरने पर बैठे।

सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा संचालित एमसीडी द्वारा किराना राशन बेचने वाली छोटी स्थानीय मार्किटों पर पार्किंग शुल्क लगाना कुतुब उद दीन ऐबक द्वारा ज़ज़िया टैक्स लगाने के बराबर है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूर्वी दिल्ली के निवासियों को परेशान कर रहे हैं और क्षेत्र को विकास निधि देने से इनकार कर रहे हैं क्योंकि यहाँ के लोगों ने अधिकतम भाजपा विधायकों और पार्षदों को चुना है।

सचदेवा ने कहा कि पूर्व में निर्धारित नीति के अनुसार एमसीडी नई पार्किंग बनाने से पहले ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पार्षद की सहमति ली थी, लेकिन यहां केवेंटर्स मार्केट के लिए एमसीडी द्वारा किसी की भी सहमति नहीं ली गई है।

छोटे स्थानीय बाजारों पर गलत तरीके से पार्किंग शुल्क लगाने पर दिल्ली की महापौर को दिल्लीवासियों को जवाब देना चाहिए।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *