दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की अपनी ही याचिका पर उनको झटका दिया है, अब समय आ गया है कि अरविंद केजरीवाल नैतिक पराजय को स्वीकार करें और इस्तीफा दें – वीरेंद्र सचदेवा

Listen to this article

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ई.डी. द्वारा गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तारी को चुनौती देती उनकी याचिका को खारिज करते हुआ आज दिल्ली उच्च न्यायालय ने जो विस्तृत आदेश दिया है वह मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के मुख पर कानून का सख्त तमाचा है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री को एक अभियुक्त के रूप में मानते हुऐ अधिकारों की आपेक्षा करने की निंदा की है। अदालत ने उन्हे स्पष्ट रूप से कहा है कि एक मुख्यमंत्री होने के नाते किसी विशेष व्यवहार की आशा न करें।

अब यह बहुत स्पष्ट है कि ई.डी. की अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का आदेश वैध है और तथ्यों पर आधारित है।

दिल्ली के लोग आज शर्मिंदगी महसूस कर हैं कि उनके मुख्यमंत्री न केवल एक शराब के घोटाले के अभियुक्त हैं बल्कि वह एक भगोड़े के रूप में एक कोर्ट से दूसरे कोर्ट में जमानत की उम्मीद से भाग रहे हैं।

सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल आज उन माताओं और बहनों की बददुओं के नतीजे का सामना कर रहे हैं, जिनके परिजनों को भाईयों को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शराब की ओर धकेला।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि अब समय आ गया है कि केजरीवाल नैतिक पराजय को स्वीकार करें और दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *