गरम हवा ने किया विभूति का हाल बेहाल

Listen to this article

एण्डटीवी की कल्ट काॅमेडी ‘भाबीजी घर पर हैं’ अपने आगे आने वाली मजेदार कहानी से दर्शकों को लोट-पोट करने वाला है। इस बार की कहानी विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) के इर्द-गिर्द होने वाली है, जोकि हीट स्ट्रोक की वजह से बीमारी पड़ गया है। इसकी वजह से माॅडर्न काॅलोनी में एक के बाद एक मजेदार घटनाएं हो रही हैं। विभूति नारायण मिश्रा की भूमिका निभा रहे, आसिफ शेख, इस कहानी के बारे में बताते हैं, ‘‘इस एपिसोड की शुरूआत न्यूज़ रिपोर्टर के बेहोश होने के साथ होती है, जब वह दर्शकों को गर्मी में सुरक्षित रहने की सलाह दे रहा होता है। इस चिलचिलाती गर्मी के बीच, अनीता (विदिशा श्रीवास्तव) को एक बेहद ही जरूरी फाइल अपने इन्वेस्टर, मेहता तक पहुंचानी होती है। वह यह बात तिवारी (मनमोहन तिवारी) से कहती है, जोकि इतनी गर्मी में भी बड़ी ही जांबाजी दिखाते हुए फाइल पहुंचा देने की बात कहता है। तिवारी के काम खत्म करने और धूप से बुरी तरह झुलसने के बाद, अनीता को अचानक याद आता है कि उसने तो गलत फाइल दे दी और तिवारी को दोबारा भेजती है। इसी बीच, अम्माजी (सोमा राठौड़), अंगूरी (शुभांगी अत्रे) को पहाड़ी वाले मंदिर पर एक पोटली रखकर आने को कहती है। यह टोटका पंडित रामफल (सौरभ कौशिक) सुझाते हैं। इस काम में विभूति मदद का हाथ बढ़ाता है और गर्मी को लेकर भिखारी की चेतावनी के बावजूद वह इसे अंजाम देता है। कुछ देर बाद, एक डाॅक्टर विभूति को बेहोशी की हालत में घर लेकर आता है। वह पहाड़ी वाले मंदिर पर बेहोश पड़ा मिलता है, जिसकी वजह से अनीता उसे डांट लगाती है। विभूति झल्लाहट में जवाब देता है। उसी रात, अनीता उससे माफी मांगने और उसे रिझाने की कोशिश करती है, लेकिन विभूति अभी भी चिढ़ा हुआ है।’’ अनीता भाबी का किरदार निभा रहीं, विदिशा श्रीवास्तव कहती हैं, ‘‘उसके अगले दिन, विभूति का गुस्सा अपने चरम पर होता है। वह प्रेम (विश्वनाथ सोनी) और तिवारी की पिटाई कर देता है। इसकी वजह से तिवारी के घर चल रही पार्टी पूरी तरह बर्बाद हो जाती है और वह हर किसी को छड़ी उठाकर तब तक पीटने के लिए भागता है, जब तक कि अंगूरी को देख नहीं लेता। अंगूरी को देखते ही उसका गुस्सा छू हो जाता है। डेविड चाचा (अनूप उपाध्याय) देखते हैं कि विभूति जब-जब अंगूरी को देखता है वह शांत हो जाता है। ऐसे में वह सलाह देते हैं कि अंगूरी पूरी रात उसके साथ ही रहे। इस बात का तिवारी जबर्दस्त विरोध करता है।’’
यह नया किस्सा ठहाकों का तूफान लेकर आने वाला है। दर्शकों को यह देखने की उत्सुकता रहेगी कि विभूति हीट स्ट्रोक से कैसे ठीक होता है। क्या तिवारी, अंगूरी को पूरी रात विभूति के साथ रहने की हामी भर देता है।

तो आप भी इस मौज-मस्ती का हिस्सा बनें! अपना पसंदीदा शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ देखना ना भूलें, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10ः30 बजे, सिर्फ एण्डटीवी पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *