Listen to this article

ये सैकड़ों गैस सिलेंडरों की तस्वीरें देखकर आप शायद ये सोच रहे होंगे कि ये किसी गैस कंपनी की एजेंसी का गैस सिलेंडरों का गोदाम है। जी हाँ कोई भी इन सैकड़ों सिलेंडर देखकर यही समझेगा। लेकिन ये जो सिलेंडर की तस्वीरें आप देख रहे हैं। आप शायद ये सोच रहे होंगे कि यह किसी गैस कंपनी के सिलेंडरों का गोदाम है। इस गोदाम में रखें सैकड़ों गैस सिलेंडर घरों में डिलीवरी होने हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। दरअसल ये अवैध गैस सिलेंडरों का गोदाम है और यहाँ पर घरेलू गैस सिलेंडरों से कमर्शियल गैस सिलेंडरों में गैस डालकर उन्हें बाज़ार में ऊँचे दामों पर बेचा जाता है। बाहरी जिला स्पेशल स्टाफ़ पुलिस द्वारा रनहोला और निहाल विहार इलाक़े में जारी अवैध गैस सिलेंडरों के गोदाम का भंडाफोड़ कर इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम उदयसिंह उर्फ़ उदयवीर है आरोपी नागलोई के शिवराम पार्क का रहने वाला है। दूसरे आरोपी का नाम रवी खुराना उर्फ़ गोलू है आरोपी F ब्लॉक सुल्तानपुरी का रहने वाला है। बताया जाता है कि आरोपी इस अवैध गैस सिलेंडरों के गोदाम में घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस cutting कर कमर्शियल सिलेंडर में डाल कर उन्हें ऊँचे दाम पर बाज़ार ने बेचा जाता था। सूचना के आधार पर पुलिस ने दो टीमों का गठन किया और पुलिस ने इस अवैध गैस सिलेंडरों के गोदाम का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने ख़ुलासा किया कि इतनी भारी मात्रा में गैस सिलेंडर उन्होंने गैस एजेंसी से ख़रीदे थे और इसमें घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस कटिंग कर कमर्शियल गैस सिलेंडर में डाल कर सप्लाई के इस गोरखधंधे में लगे हुए थे। बहरहाल पुलिस ने आरोपियों के क़ब्ज़े से क़रीब सत्रा सौ घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। 17 गैस सिलेंडर रीफ़िलिंग पम्प , वज़न करने वाली 10 मशीनें, 6 कमर्शियल वीइकल बरामद किए हैं। जो कि सिलेंडरों की अवैध तरीक़े से सप्लाई करी जाती थी। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। क्राइम डेस्क , ब्यूरो रिपोर्ट , टोटल ख़बरें, दिल्ली।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *