*आतिशी और मेयर ने निरीक्षण दौरे के दौरान तिलक ब्रिज नाले की सफाई और नियमित रखरखाव पर जोर दिया
मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने शिक्षा और पीडब्ल्यूडी मंत्री सुश्री आतिशी के साथ, राम चरण अग्रवाल चौक, आईटीओ के तिलक ब्रिज नाले का व्यापक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य शहर के विभिन्न हिस्सों को प्रभावित करने वाली जलभराव की स्थितियों का स्थायी समाधान खोजना था। मेयर और मंत्री के साथ दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान, एमसीडी के अतिरिक्त आयुक्त श्री तारिक थॉमस और उप आयुक्त सुश्री एंजेल भाटी, अन्य वरिष्ठ एमसीडी अधिकारियों के साथ भी मौजूद थे। अधिकारियों ने मेयर डॉ. ओबरॉय को बताया कि यह नाला शहर के कई क्षेत्रों, एनडीएमसी क्षेत्र और दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों के लिए जीवन रेखा है।
मंत्री सुश्री आतिशी ने अधिकारियों को नाले के किनारों पर हुए अतिक्रमण को तुरंत हटाने का निर्देश दिया। इससे सुनिश्चित किया जा सकेगा कि सफाई और रखरखाव का काम बिना किसी बाधा के किया जा सके।
तत्काल जलभराव की समस्याओं को कम करने के लिए, सुश्री आतिशी ने अधिकारियों को जल निकासी को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए अस्थायी पानी के पंप लगा कर पानी का बहाव तेज करने के निर्देश दिए ।
अधिकारियों ने मेयर और मंत्री को बताया कि नाले की हाल ही में सफाई की गई है, जो पानी के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। मेयर डॉ. डॉ. शैली ओबरॉय ने नाले की नियमित सफाई और रखरखाव के महत्व पर जोर दिया ताकि भविष्य में किसी भी ओवरफ्लो या अवरोध की समस्या न हो। उन्होंने अधिकारियों से आदर्श जल निकासी स्थितियों को बनाए रखने के लिए एक नियमित सफाई कार्यक्रम लागू करने का आग्रह किया।
यह निरीक्षण एमसीडी और सरकार कि जलभराव की समस्याओं का स्थायी समाधान खोजने की प्रतिबद्धता को उजागर करता है तांकि शहर के बुनियादी ढांचे में सुधार के माध्यम से भविष्य में जलभराव की समस्याओं का समाधान किया जाए।



