Listen to this article

भगवान महावीर मेमोरियल समिति (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) तथा जैन महासभा, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को विज्ञान भवन में ‘विश्व मैत्री एवं क्षमापना दिवस’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का पावन सान्निध्य चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी मुनिराज, आचार्य श्री महाश्रमणजी के आज्ञानुवर्ती मुनिश्री उदित कुमार जी, उपाध्याय श्री रविन्द्र मुनि जी तथा मुनिराज श्री तीर्थनिर्वाण विजय जी ने प्रदान किया। सभी संतों ने भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा और क्षमा के संदेश पर प्रकाश डाला।

भगवान महावीर मेमोरियल समिति के अध्यक्ष के. एल. जैन, सचिव विपिन जैन तथा जैन महासभा के अध्यक्ष दिनेश दोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर समाजसेवी के. सी. जैन जी को जैन समाज के विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *