भाजपा ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए दिल्ली में किया शराब घोटाला- संजय सिंह

Listen to this article
  • तथाकथित शराब घोटाले के आरोपी शरथ रेड्डी से इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए भाजपा ने 60 करोड़ रुपए लिए- संजय सिंह
  • चुनाव से पहले सीएम केजरीवाल को तथाकथित शराब घोटाले के एक फर्जी केस में फंसाकर जेल में डाल दिया गया- संजय सिंह
  • ट्रायल कॉर्ड ने अपने आदेश में कहा, केजरीवाल निर्दोष हैं, ईडी के पास कोई सबूत नहीं, वो दुर्भावना से काम कर रही- संजय सिंह
  • दिल्ली के विकास में केंद्र सरकार सहयोग नहीं कर रही है, पिछले 9 सालों में दिल्ली को मात्र 324 करोड़ दिए- संजय सिंह
  • केंद्र सरकार ने दिल्लीवालों को मिल रही बिजली, पानी, तीर्थयात्रा समेत अन्य मुफ्त योजनाएं रोकने का प्रयास किया- संजय सिंह
  • केंद्र की भाजपा सरकार ने ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग कर मुख्यमंत्री और मंत्रियों को जेल में डाला- संजय सिंह
  • 400 पार का नारा देने वाली भाजपा को जनता ने 240 पर रोक दिया, स्पष्ट बहुमत न देकर उसके अहंकार को तोड़ा है- संजय सिंह
  • 11 महीने बाद संसद में गरजे ‘‘आप’’ के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली समेत देश के ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह 11 महीने के बाद सोमवार को देश की संसद में गरजे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली समेत देश के ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र जमकर को घेरा। संजय सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर सीएम अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान तथाकथित शराब घोटाले के एक फर्जी केस में डाल दिया। जबकि दिल्ली में असली शराब घोटाला भारतीय जनता पार्टी ने किया है। भाजपा ने इस मामले में आरोपी शरथ रेड्डी से इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए 60 करोड़ रुपए की रिश्वत ली है। कुछ दिन पहले ट्रायल कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देते हुए कहा था कि वो निर्दोष हैं। उनके खिलाफ ईडी के पास कोई सबूत नहीं है। ईडी केजरीवाल के खिलाफ दुर्भावना से काम कर रही है। लेकिन ट्रायल कोर्ट का आदेश आने से पहले ही ईडी हाईकोर्ट जाकर उनकी जमानत पर स्टे ले लिया।

केजरीवाल की जमानत का आदेश आने से पहले ईडी ने उस पर हाईकोर्ट से स्टे ले लिया, ऐसा पहली बार हुआ है- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के बीच जबरदस्ती जेल में डाल दिया गया। जबकि उन्होंने दिल्ली में बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम किया। लोगों को मुफ्त बिजली-पानी और महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा दी। सीएम केजरीवाल ने पूरे देश में सबसे बेहतरीन काम करके दिखाया, लेकिन चुनाव से पहले उन्हें तथाकथित शराब घोटाले के फर्जी मामले में फंसाकर जेल में डाल दिया गया। देश को पता चलना चाहिए कि असली शराब घोटाला भाजपा ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए शरथ रेड्डी से 60 करोड़ रुपए की रिश्वत लेकर किया है। ट्रायल कोर्ट ने ईडी की सारी दलीलें सुनने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी। उन्होंने अपने आदेश में साफ कहा कि अरविंद केजरीवाल निर्दाेष हैं। ईडी के पास कोई सबूत नहीं है और वो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दुर्भावना से काम कर रही है। उसके पास मनी ट्रेल का कोई सबूत नहीं है। लेकिन लिखित आदेश आने से पहले ही ईडी ने हाईकोर्ट जाकर जमानत पर स्टे ले लिया। ऐसा देश के इतिहास में पहली बार हुआ।

केजरीवाल को जेल में डालने से मोदी जी को कोई लाभ नहीं होने वाला और न ‘‘आप’’ खत्म होने वाली है- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 9 साल में दिल्ली को केवल 324 करोड़ रुपए दिए हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। इसलिए यहां के स्वास्थ्य मंत्री, उप मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री को जेल में डालना है। इनका इरादा दिल्ली के विकास में हमारा सहयोग नहीं करना है। इन्होंने दिल्ली की फ्री बिजली-पानी, तीर्थयात्रा योजना, राशन की होम डिलीवरी और मोहल्ला क्लीनिक जैसी तमाम योजनाओं को रोकने का प्रयास किया है। क्या केंद्र सरकार का काम राज्य सरकार की योजनाओं को रोकना है? केंद्र सरकार ने पंजाब का ग्रामीण विकास और नेश्नल हैल्थ फंड का करीब 8 हजार करोड़ रुपए रोककर रखा हैं। देश की जनता ने भाजपा को 240 सीट दी है। देश में गठबंधन की सरकार चल रही है। यहां विपक्ष की भी अपनी भूमिका है। अगर केंद्र सरकार विपक्षी पार्टियों को टार्गेट करके उन्हें खत्म करने की कोशिश करेगी, तो जो दूसरों को खत्म करने की कोशिश करता है, ईश्वर उनको सही रास्ते पर पहुंचा देता है। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन आज देश के सारे भ्रष्टाचारी उनकी ही पार्टी में हैं। दिल्ली के मुख्यंमत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने से प्रधानमंत्री को कोई लाभ होने वाला नहीं है। हमारे नेताओं को जेल में डालने से हमारी पार्टी खत्म होनवे वाली नहीं है। हम आपसे लड़ेंगे और जीतेंगे।

चुनाव में प्रधानमंत्री के भाषा का स्तर इतना गिरा कि वो मुगल, मटन, मदसरे, मछली और मुजरे पर आ गए- संजय सिंह

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव कई घटनाओं का साक्षी रहा। इस चुनाव के दौरान विपक्ष के नेताओं को पकड़-पकड़कर जेल में डाला गया। ईडी-सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को जेल में डाला गया। महाराष्ट्र में अनिल देशमुख को 14 महीने और संजय राउत को 103 दिन जेल में रखा गया लेकिन कोई सबूत न मिलने की वजह से उन्हें छोड़ दिया गया। मुझे 6 महीने तक जेल में रखा गया लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मुझे जमानत दे दी। इस चुनाव में भाषा का स्तर इतना गिर गया कि प्रधानमंत्री मोदी देश की महंगाई, बेरोजगारी, किसानी और अग्निवीर पर बात करने के बजाय मुगल, मटन, मदसरे, मछली और मुजरे पर बात किए।

केंद्र सरकार ने जांच एजेंसियों के जरिए पूरे देश में विपक्ष के नेताओं को टार्गेट किया- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जांच एजेंसियों के जरिए पूरे देश में विपक्ष के नेताओं को टार्गेट किया। अभी हेमंत सोरेन को कोर्ट से जमानत मिली है। बिहार, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत पूरे देश में जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। अटल बिहारी बाजपेयी कहते थे कि दुर्भावना से नहीं, बड़े दिल से राजनीति करनी चाहिए। दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन को झूठे मुकदमें में जेल में डाल दिया गया। भारत के संविधान और लोकतंत्र की मजबूती के लिए विपक्ष जरूरी है। इसे खत्म करके और नेताओं को जेल में डालकर कोई लाभ नहीं होने वाला है। भाजपा 400 पार की बात कर रही थी, लेकिन जनता ने उसे 240 पर ही रोक दिया। यह स्पष्ट बहुमत की सरकार नहीं है। जनता के जनादेश ने भाजपा का अंहकार तोड़ा है। इस अमृतकाल में लाई गई अग्निवीर योजना देश की सुरक्षा से समझौता है इसे वापस लिया जाना चाहिए।

देश में लगातार पेपर लीक हो रहे, इससे अब तक दो करोड़ युवाओं को जीवन बर्बाद हुआ है- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री कह रहे थे कि इंडिया गठबंधन वाले लोगों की संपत्ति बांट देंगे। लेकिन केंद्र सरकार ने बैंक सेटलमेंट के नाम पर 43 कंपनियों का 3,53,655 हजार करोड़ रुपए माफ किया है। पूरे देश को जानना चाहिए कि सरकार किसके लिए काम कर रही है। आज देश में एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे हैं। नीट का पेपर लीक हुआ। उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, बिहार समेत देशभर में पिछले कुछ सालों में 70 पेपर लीक हुए हैं। नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पेपर लीक के कारण देश के 2 करोड़ नौजवानों का जीवन बर्बाद हुआ है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? नीट की परीक्षा कराने वाले एनटीए के अधिकारियों की जांच होनी चाहिए। इसमें शामिल सभी अधिकारियों तो गिरफ्तार करके जेल भेजना चाहिए और एनटीए को भंग किया जाना चाहिए। क्योंकि जब भी एनटीए परीक्षा करवा रहा है तो पेपर लीक हो रहा है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *