*जो जेल में बंद है उस व्यक्ति को लेकर होर्डिंग प्रचार अभियान छेड़ना ना सिर्फ न्यायालय की अवमानना है बल्कि लोकतंत्र का भी मजाक उड़ाना है – वीरेन्द्र सचदेवा
*अभी मई में दिल्ली की 70 में से 52 सीटों पर जिस अरविंद केजरीवाल के आवाहण को जनता नाकार चुकी है वह किस मुंह से आज “केजरीवाल आयेंगे” के होर्डिंग लगवा रहे हैं यह समझ से परे है – वीरेन्द्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज आम आदमी पार्टी द्वारा लगाये गये “केजरीवाल आयेंगे” होर्डिंग देख कर स्थापित हो गया है की यह पार्टी पूरी तरह आराजक है।
जो व्यक्ति जेल में है और जिसे रिहा करना ना करना न्यायालय के विवेक पर है ऐसे मे उस व्यक्ति को लेकर होर्डिंग प्रचार अभियान छेड़ना ना सिर्फ न्यायालय की अवमानना है बल्कि लोकतंत्र का भी मजाक उड़ाना है।
12 मई 2024 को केजरीवाल ने पहली बार दिल्ली की जनता से आवहण किया था की वह लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन को वोट दें ताकि उन्हे जेल ना जाना पड़े, उन्होने नारा दिया “जेल को वोट की चोट”। यही नारा उन्होने दिल्ली, पंजाब, गुजरात, हरियाणा जहाँ जहाँ चुनाव लड़ा वहाँ वहाँ दोहराया पर सभी जगह जनता ने आम आदमी पार्टी को नाकार दिया।
अभी मई में दिल्ली की 70 में से 52 सीटों पर जिस अरविंद केजरीवाल के आवाहण को जनता नाकार चुकी है वह किस मुंह से आज “केजरीवाल आयेंगे” के होर्डिंग लगवा रहे हैं यह समझ से परे है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली के जनता आज अरविंद केजरीवाल सरकार से पूरी तरह हताश है, बिजली के बिलों की लूट, पेयजल संकट, बरसात में जलजमाव एवं उससे हुई मौतों, नये राशन कार्ड एवं नई सामाजिक पेंशन ना बनना, चरमराई बस सेवा, टूटी सड़कें, उजड़े पार्क और ठप्प सरकारी अस्पताल एवं स्कूलों जैसी दिल्ली सरकार की विफलताओं से निराश दिल्ली वाले कह रहे हैं “जायेगा केजरीवाल”।



