आम आदमी पार्टी के नेता एवं मंत्री जहाँ भी जा रहे वहाँ जन विरोध का सामना कर रहे हैं – कमलजीत सहरावत

Listen to this article

*उत्तम नगर में कल मंत्री सुश्री आतिशी और सुल्तानपुरी में “आप” नेता मनीष सिसोदिया को अपनी सरकार एवं विधायकों की अकर्मण्यता एवं भ्रष्टाचार के कारण खुला जनविरोध झेलना पड़ा – कमलजीत सहरावत

*कल उत्तम नगर में जनविरोध झेलने के बाद आज जलबोर्ड मंत्री सुश्री आतिशी ने फिर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर लीपापोती करने की कोशिश की है पर दिल्ली की जनता उनसे पूछ रही है की उनकी सरकार ने गत दस साल में दिल्ली की सीवर सफाई योजना क्या कार्य योजना बनाकर काम किया – कमलजीत सहरावत

दिल्ली भाजपा की महामंत्री एवं सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत ने की दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल सरकार एवं आम आदमी पार्टी के विधायकों एवं पार्षदों की अकर्मण्यता एवं भ्रष्टाचार से त्रस्त है और उसी के परिणामस्वरूप आम आदमी पार्टी के नेता एवं मंत्री जहाँ भी जा रहे वहाँ जन विरोध का सामना कर रहे हैं।

दिल्ली वालों ने इस पूरी गर्मी जो विकराल जल संकट झेला है खासकर पश्चिम दिल्ली एवं उत्तर पश्चिम दिल्ली में और अब मानसून में जो जलजमाव का विकराल रूप देखा है उससे वह भयभीत हैं।

जलजमाव के चलते पश्चिम दिल्ली हो या उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र दोनों में जनता त्राहिमाम कर रही है और उससे जुड़ी मौतों ने लोगों का दिल्ली सरकार से विश्वास उठा दिया है।

श्रीमती कमलजीत सहरावत ने कहा है की उत्तम नगर में कल मंत्री सुश्री आतिशी और सुल्तानपुरी में “आप” नेता मनीष सिसोदिया को अपनी सरकार एवं विधायकों की अकर्मण्यता एवं भ्रष्टाचार के कारण खुला जनविरोध झेलना पड़ा।

केजरीवाल सरकार में जो लूट का खेल हुआ है उसके चलते 2015 में लाभ में चलने वाला दिल्ली जलबोर्ड आज 70000 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले में डूबा है। आज परिस्थिती इतनी खराब है की दिल्ली के हर कोने में जलजमाव का संकट है पर केजरीवाल सरकार के वो मंत्री जिन्होने पहले घोटाले होने दिये अब अपनी लोक प्रतिष्ठा बचाने के लिए अधिकारियों पर दोषारोपण कर रहे हैं।

सांसद श्रीमती सहरावत ने कहा है की कल उत्तम नगर में जनविरोध झेलने के बाद आज जलबोर्ड मंत्री सुश्री आतिशी ने फिर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर लीपापोती करने की कोशिश की है पर दिल्ली की जनता उनसे पूछ रही है की उनकी सरकार ने गत दस साल में दिल्ली की सीवर सफाई योजना क्या कार्य योजना बनाकर काम किया।

सांसद ने कहा है की कल उत्तम नगर की जनता केवल जलजमाव से ही नही पेयजल संकट, राशन कार्ड ना बनने, केन्द्र की जनकल्याण योजनाओं का लाभ एवं सामाजिक पेंशनें ना मिलने से भी परेशान थे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *