दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने देर रात नरेला/सिंघु बॉर्डर पर जाकर ग्रेप 4 के कार्यान्वयन का निरीक्षण किया

Listen to this article

*कई जगह से ग्रेप 4 के नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिल रही थी, इसलिए आज हम यहां देखने आए हैं कि रात में क्या स्थिति है- गोपाल राय

*प्रदूषण के नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार अपने स्तर पर सारे प्रयास कर रही है- गोपाल राय

आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, शुक्रवार को देर रात पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने नरेला/सिंघु बॉर्डर पर जाकर ग्रेप 4 के कार्यान्वयन का निरीक्षण किया। इस दौरावन उन्होंने कहा कि कई जगह से ग्रेप 4 के नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिल रही थी। इसलिए आज हम यहां देखने आए हैं कि रात में क्या स्थिति है। प्रदूषण के नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार अपने स्तर पर सारे प्रयास कर रही है।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार काम कर रही है। अभी दिल्ली के अंदर ग्रेप 4 लागू है। दिल्ली में बीएस 3 और बीएस 4 की गाड़ियों और ट्रकों की एंट्री पर बैन है। कई जगह से ग्रेप 4 के नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिल रही थी। इसलिए आज हम यहां देखने आए हैं कि रात में क्या स्थिति है। जो लोग नहीं मानते हैं उन लोगों का चालान भी किया जा रहा है। मैं सभी लोगों से यही अपील करना चाहता हूं कि चाहे वो ड्राइवर हो या ट्रक ओनर्स हों दिल्ली के अंदर प्रदूषण की रोकथाम के लिए इन गाड़ियों की एंट्री बैन है इसलिए इस तरह की गाड़ियां न भेजें। ईस्टर्नल पैरिफेरल एक्सप्रेसवे से गाड़ियों का डायवर्ट कर लें, ताकि दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में कमीं लाई जा सके।

गोपाल राय ने कहा कि अधिकारियों से भी मेरा निवेदन है कि सभी बॉर्डर्स पर जब तक ग्रेप-4 लागू है किसी तरह की लापरवाही न करें क्योंकि हम अपनी दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन यह बात भी सच है कि आज प्रदूषण पूरे उत्तर भारत में है। इसका विस्तार उत्तराखंड के मैदानी इलाके में, उत्तर प्रदेश में, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान तक है। इसलिए सभी सरकारों से भी मेरा निवेदन है कि अपने-अपने राज्यों में नियमों का सही तरह से पालन कराएं।ताकि लोगों को प्रदूषण से जल्द से जल्द राहत मिल सके। गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण के नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार अपने स्तर पर सारे प्रयास कर रही है। जिस तरह पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन हो रहा है, हमने इस बार दिल्ली में देखा कि 14 अक्टूबर तक दिल्ली का एक्यूआई 200 से नीचे था। उसके बाद से मौसम में बदलाव हुआ। हवा ठहर गई। बारिश बंद हो गई।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *