पुष्पा 2: द रूल के ‘किसिक’ गाने ने 18 घंटे में 25 मिलियन व्यूज के साथ तोड़े रिकॉर्ड!

Listen to this article

पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन को पुष्पा राज के रूप में देखने के लिए उनके फैंस का जोश और उत्साह बहुत अधिक है। फिल्म ने पटना में हुए शानदार ट्रेलर लॉन्च इवेंट के साथ ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिसमें 2 लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का मच अवेटेड आइटम सॉन्ग रिलीज़ किया है। अल्लू अर्जुन और श्रीलीला की शानदार केमिस्ट्री वाला गाना “किसिक” ने सिर्फ़ 18 घंटों में सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला साउथ इंडियन गाना बनकर एक जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया है।

मेकर्स ने अपने इस माइलस्टोन के बारे में घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा है, “#KissikSong ने सिर्फ 18 घंटों में 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले साउथ इंडियन गाने का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है 💥💥 #Kissik तेलुगु लिरिकल वीडियो ने एक झटके में 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किया है ⚡▶️ https://bit.ly/KISSIKSong ( link in bio ) आइकॉन स्टार @alluarjunonline और डांसिंग क्वीन @sreeleela14 का डांस ट्रीट 💥💥 रॉकस्टार @Thisisdsp का म्यूजिकल फ्लैश ⚡⚡#Pushpa2TheRuleOnDec5th”

ये रिकॉर्ड फिल्म और उसके म्यूजिक के बीच की जबरदस्त पॉपुलैरिटी और उत्साह को दिखाता है। ये पुष्पा 2 के फैन बेस की बढ़ती हुई ताकत और म्यूजिक की डिमांड को साबित करता है, खास कर पहली फिल्म के साउंडट्रैक के बाद।

अल्लू अर्जुन पुष्पा 2: द रूल में पुष्पा राज के रूप में अपनी भूमिका फिर से निभाएंगे। रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के रूप में वापसी करेंगी, और फहद फासिल पुष्पा के दुश्मन, पुलिस अधिकारी भंवर सिंह शेखावत की भूमिका निभाएंगे।

सुकुमार द्वारा डायरेक्टेड पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल्स में हैं। इसे माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने प्रोड्यूस किया है और टी-सीरीज ने इसका म्यूजिक दिया है। यह फिल्म 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *