दिल्ली नगर निगम ने निगम विद्यालयों की कक्षा 4 एवं 5 में पढ़ने वाले छात्रों को प्रेरित करने के लिए प्रेरणादायक फिल्में दिखने की योजना बनाई

Listen to this article

*असल जिंदगी के नायकों द्वारा विषम परिस्थितियों में आगे बढ़ने का संदेश देने वाली यह फिल्में निगम छात्रों को करेंगी प्रेरित

दिल्ली नगर निगम छात्रों के सर्वांगीण विकास के संदर्भ में नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में अग्रसित होकर निगम के शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों को विद्यालयों में प्रेरणादायक फिल्में दिखाई जाने की पहल की गई है, जिन्हें देखकर छात्र प्रेरणा ले सकें और अपने जीवन में सकारात्मक लक्ष्य निर्धारित कर सकें एवं आगे बढ़ सकें।

इस कड़ी में कक्षा 4 से 5 तक के छात्रों को विद्यालयों में अधोलिखित फिल्में दिखाई जाएंगी चंदू चैंपियन, श्रीकांत बल्ला की प्रेरणादायक यात्रा, गुठली लड्डू, आई एम कलाम*और *12वीं फेल इसके अलावा छात्रों की रुचि के अनुसार किसी अन्य फिल्म को भी चुना जा सकता है जो प्रेरणादायी हो। कक्षा 1,2 एवं 3 के छात्रों के लिए प्रेरक कार्टून फिल्में दिखाई जा सकेंगी।

दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग ने इस संदर्भ में सभी विद्यालय प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वो अपने विद्यालय में लगे स्मार्ट टीवी या अन्य दृश्य श्रव्य साधनों का इस्तेमाल करके कक्षावार छात्रों को प्रेरक फिल्में दिखाएं। निगम ने सभी शिक्षकों को कहा है कि वो छात्रों को फिल्म का प्रेरक संदेश एवं नैतिक मूल्य समझाने में मदद करें ताकि छात्र उस संदेश को आत्मसात कर अपनी जीवनयात्रा में प्रयोग कर सकें।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *