Listen to this article

चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने पत्रकार सम्मेलन में चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में सरकारी उपेक्षा एवं विधायकों की निष्क्रीय विकास अभाव एवं बदहाली के साथ ही विधायकों द्वारा धर्म के आधार पर जनता तक सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाने में भेदभाव को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार पर एक चार्जशीट प्रस्तुत की। सांसद खंडेलवाल ने कहा की लगभग आई.टी.ओ. दिल्ली गेट से पीतमपुरा पश्चिम विहार तक फैले इस क्षेत्र की कॉलोनी किसी भी वर्ग की हो पर बहते सीवर, गंदा पेयजल, टूटी सड़के, लटकते बिजली एवं इंटर्नेट के तार, बाजारों में टॉयलेट खासकर पिंक टॉयलेट की कमी क्षेत्र की पहचान बन गये हैं। चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र जो धर्म, पर्यटन एवं व्यापार तीनों में दिल का दिल है के मुख्य मार्ग को कुछ ही वर्ष पूर्व विकसित किया गया पर आज फिर बदहाल है, खारी बावली, फतेहपुरी, पुरानी दिल्ली सटेशन, नया बाजार सब टूटी सड़कों के आलावा पिंक टॉयलेट के अभाव से बेहद त्रस्त हैं। पेयजल पूरे क्षेत्र की बड़ी समस्या है और विधायक हों या पार्षद सब केवल जामा मस्जिद, तिलक बाजार, नवाब गंज, कशमीरी गेट के मुस्लिम बहुल क्षेत्र पर मेहरबान रहते हैं। मजनू का टीला, सराय फूस की तो छोड़िए सिविल लाइन जिसे कभी पाश माना जाता था आज ओवरफ्लो सीवर एवं कूड़ा गंदगी से सब बदहाल हैं।
आदर्श नगर विधानसभा आजादपुर मंडी से विश्व प्रसिद्ध है पर उसी की हर बस्ती खासकर जहांगीर पुरी, सूरजमल पार्क, धीरपुर में हर ओर टूटी सड़कें, बहते सीवर, कूड़े के ढ़ेर हैं। आजादपुर मंड़ी एक बड़ी मंडी होते हुए भी “आप” कार्यकर्ताओं के भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र विकास से ज्यादा अपने विधायक के राजनीतिक भ्रष्टाचार के कारण ज्यादा चर्चा में रहा है, नगर निगम टिकट बिक्री चर्चा में रहे। झुग्गी झोपड़ी वाले वार्डों में नालों की सफाई, कूड़ा गंदगी, स्कूल अभाव हैं तो प्लान कॉलोनी अशोक विहार अब पीने के पानी की कमी एवं सीवर व्यवस्था से जूझ रही हैं। शालीमार बाग जो कभी दिल्ली के मुख्य मंत्री स्वर्गीय साहिब सिंह के क्षेत्र के रूप में विकास कार्य देख चुका है आज पी.डब्लू.डी. नालों, जलबोर्ड सीवरों की सफाई, इंटर्नेट के लटके तारों और की समस्या से जूझ रहे हैं। दस साल में इस क्षेत्र को एक विकास प्रोजेक्ट नसीब नही हुआ और हैदरपुर गांव में एवं आसपास बस्तियों मे बसा पूर्वांचल समाज विधायक की उपेक्षा के साथ डयूसिब विभाग की लापरवाही से भी त्रस्त है शकूर बस्ती का हर विकास कार्य अपने विधायकों सत्येंद्र जैन के भ्रष्टाचार में जेल जाने से पूरी तरह ठप्प हो गया है, दया बस्ती, रानीबाग, पीरागढ़ी, शकूरबस्ती, सरस्वती विहार सब पेयजल संकट, सीवर, सफाई, की समस्याओं के शिकार हैं। सांसद खंडेलवाल ने कहा है चांदनी चौक की जनता में पश्चाताप है, सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में लोग अब भाजपा की ओर देख रहे हैं और हमे उम्मीद है की लोग धर्म जाति से ऊपर उठ कर क्षेत्र में अपने नये लोक प्रतिनिधि चुनते हुऐ बड़ा परिवर्तन करेंगे और भाजपा के विधायक चुनेंगे। भाजपा चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के नवनिर्माण को कृतसंकल्प रहेगी।
प्रवीन खंडेलवाल ने कहा चांदनी चौक एक ऐसा संसदीय क्षेत्र है जिसमें एतिहासिक शहजहांबाद क्षेत्र, विस्तृत पुरानी दिल्ली के साथ ही डी.डी.ए. द्वारा बसाई कॉलोनियों का नया क्षेत्र आता है जिनमें दिल्ली या देश ही नही एशिया के सबसे बड़े सभ्यता एवं अर्थतंत्र के क्षेत्र हैं पर शायद दिल्ली सरकार का बड़ा रेवेन्यू क्षेत्र होने के बाद भी चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र बदहाल है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *