Listen to this article

कहते हैं ना कि पैसा खुदा नहीं है पर खुदा की क़सम खुदा से कम भी नहीं है। जी हाँ एक बैंक में अगर आपने खाता खोलना होता है तो आपको कई प्रक्रिया से होकर गुज़रना पड़ता है। लेकिन अगर आप बैंक खाते का रुपया अदा कर ख़रीद देते हैं तो आपको मिल जाता बैंक खाते की किट जी हाँ दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है जो बैंक खाते की किट बेच बेचकर लोगों के साथ धोखा धड़ी किया। यह बैंक खाता ऐसे लोगों को बेचा जाता था जो कि भोले भाले लोगों को बैंक लोन और सेक्सटोरशन के द्वारा लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि दिल्ली के न्यू अशोक नगर में एक ऐसा गैंग जो कि बैंक खाता की किट बेचने का काम करते थे। यह लोग ऐसे लोगों को बैंक खातों की किट बेचते थे जो कि बैंक लोन के नाम पर और सेक्सटोरशन द्वारा लोगों को ठगने का काम करते थे। बताया जाता है कि फ़र्ज़ी कॉल सेंटर मुंडका में चल रहा था। क़रीब पाँच करोड़ की धनराशि आरोपी लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। पुलिस ने इस मामले में रेड करके कुल 15 लोगों को गिरफ़्तार किया है जिसमें चार लड़कियाँ और 11 लड़के हैं। पकड़े गए आरोपियों का नाम उज्जवल पाण्डेय, गौरव भरुया, युग शर्मा , दिलशाद अली , सौरव , प्रवेश रौनक , जाहिद , राहिश , सोहेल , जयवीर , जयश्री समेत चार लड़कियों को गिरफ़्तार किया। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में

बताया जाता है कि पुलिस ने आरोपियों के क़ब्ज़े से 28 मोबाइल फ़ोन , 30 सिम कार्ड, दो लैपटॉप , आठ चेक बुक, 15 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *