द फेनोमेनन ऑफ प्रियंका,आज उनके जन्मदिन पर ग्लोबल आइकन और हॉलीवुड सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास का जश्न

Listen to this article

हेड्स ऑफ़ स्टेट की सफलता के बाद, जहाँ उन्होंने जॉन सीना और इद्रिस एल्बा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया, ग्लोबल आइकन और हॉलीवुड सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास पहले से कहीं ज़्यादा चमक रही हैं — और आज, हम उनका जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

चाहे हॉलीवुड में एक प्रभावशाली MI6 एजेंट की भूमिका निभा रही हों या एस्क्वायर इंडिया के कवर पेज पर आने वाली पहली महिला बनकर इतिहास रच रही हों, प्रियंका चोपड़ा जोनास एक बेमिसाल ताकत हैं। जिसकी मिसाल नहीं मिलती। उनका सफर केवल प्रेरणादायक नहीं, बल्कि परिवर्तनकारी है।

वह पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने अमेरिकी नेटवर्क सीरीज़ ‘क्वांटिको’ में मुख्य भूमिका निभाई। वह ऐसी एकमात्र दक्षिण एशियाई अभिनेत्री हैं जिनके सोलो पोस्टर ‘सिटाडेल’ और ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ जैसे वैश्विक फ्रेंचाइज़ में दिखाई दिए। वह हमेशा मुख्य भूमिका में रही हैं — न केवल भारत में, बल्कि हॉलीवुड में भी।

स्क्रीन से परे, वह एक प्रमुख एंटरप्रेन्योर और निर्माता हैं। उनका प्रोडक्शन हाउस, पर्पल पेबल पिक्चर्स, अब द व्हाइट टाइगर, टू किल अ टाइगर और 2025 की शॉर्ट फ़िल्म अनुजा के लिए तीन ऑस्कर नामांकन प्राप्त हुए है—जो ग्लोबल फ़िल्म निर्माण में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। मेट गाला की ‘क्वीन बी’ का ताज पहनने से लेकर बुल्गारी के ग्लोबल अभियानों का चेहरा बनने तक, रेड कार्पेट पर उनकी उपस्थिति भी उतनी ही प्रतिष्ठित और प्रभावशाली है।

टाइम 100, फोर्ब्स की सबसे पॉवरफुल महिला और इस साल के गोल्ड गाला में ग्लोबल वैनगार्ड अवार्ड जैसे सम्मानों के साथ, प्रियंका सिर्फ़ एक नाम नहीं हैं बल्कि एक आंदोलन हैं। भारतीय प्रतिभा की सच्ची प्रतिनिधि, वह हॉलीवुड सुपरस्टार, यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर, और दुनिया भर की युवा महिलाओं के लिए शक्ति और प्रेरणा का प्रतीक हैं।

आज अपना जन्मदिन मनाते हुए, प्रियंका चोपड़ा जोनस महत्वाकांक्षा, गरिमा और सांस्कृतिक प्रभाव की सजीव मिसाल हैं। वह केवल खेल का हिस्सा नहीं हैं — वह उसके नियम को फिर से लिख रही हैं।

यह इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए सलाम है। जन्मदिन मुबारक हो, प्रियंका।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *