Listen to this article

एशिया की सबसे बड़ी फल मंडी के बाहर सर्विस रोड पर पिछले कई महीनों से पार्किंग माफ़िया के द्वारा से अवैध पार्किंग का धंधा जोरों पर चल रहा था। प्रशासन आंखें मूँदे बैठा था। बताया जाता है कि यहाँ पर आज़ादपुर मंडी में भारी संख्या में ट्रक आते हैं। मंडी में ट्रकों के लिए जगह नहीं होती है। इसलिए ये सर्विस रोड पर ट्रक खड़े कर दिए जाते थे। उधर दूसरी तरफ़ पार्किंग माफ़िया की नज़र इस सर्विस रोड पर पड़ी और यहाँ पर माफ़िया द्वारा अवैध पार्किंग का धंधा शुरू कर दिया गया है। वह भी प्रशासन की नाक के नीचे। शुक्रवार को यहाँ नगर निगम का तोड़क दस्ता ने इस पार्किंग के चारों ओर लगी टीन की चद्दरें उखाड़ दी और यहाँ बना पार्किंग माफ़िया का दफ़्तर भी तोड़ दिया गया। माफ़िया के चुंगल से नगर निगम के विशेष तोड़क दस्ते ने पार्किंग को मुक्त करा दिया। यह सर्विस रोड पूरी तरह से ख़ाली करा दी गई। हालाँकि शनिवार को कुछ यातायात पुलिस के कर्मचारी यहाँ खड़े ट्रक एवं अन्य वाहनों हटाया गया। ट्रैफ़िक पुलिस इन ट्रकों वालों को सर्विस रोड से हटाया और जो नहीं जा रहे थे उनके चालान भी काटे जा रहे थे। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की ग्राउंड रिपोर्ट में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *