अगर आपकी नज़र है कमज़ोर और आपको लगा हुआ है चश्मा तो ये ख़बर आपके लिए है। जी हाँ रविवार को दिल्ली की जनकपुरी में स्थित द हीलिंग टच सुपरस्पेशलिटी आई केयर ने दृष्टि सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए Wavelight Plus Technology का आधिकारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर Continuing Medical Education (CME) सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें दिल्ली-एनसीआर के प्रतिष्ठित नेत्र रोग विशेषज्ञ और नेत्र देखभाल पेशेवर शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. (प्रो.) ए.के. ग्रोवर ने किया, जो ऑल इंडिया ऑप्थाल्मोलॉजिकल सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष और सर गंगा राम अस्पताल के नेत्र विभाग के पूर्व चेयरमैन रहे हैं। डॉ. ग्रोवर ने इस पहल की सराहना करी।
अकादमिक सत्र की शुरुआत डॉ. बर्खा गुप्ता के प्रेजेंटेशन से हुई, जिसमें उन्होंने Sodium Hyaluronate और Trehalose का ड्राय आई मैनेजमेंट में उपयोग साझा किया। इसके बाद डॉ. रजत कपूर ने Clareon Platform पर आधारित अपने अनुभव को साझा किया, जिसमें उन्होंने विजुअल आउटकम्स और इसकी सेफ्टी विशेषताओं पर प्रकाश डाला। इस मौक़े पर सत्र में डॉ. जया गुप्ता, डॉ. नीरज मनचंदा, और डॉ. पीयूष कपूर ने Wavelight Plus से जुड़े अपने क्लिनिकल अनुभवों को साझा किया। उन्होंने मरीजों के चयन, प्रक्रिया के लाभ और पोस्ट-ऑपरेटिव केयर पर विस्तार से चर्चा की। जानकारी के अनुसार डॉ. पीयूष कपूर ने कहा कि यह सर्जन के लिए बेहतर कंट्रोल और मरीज के लिए अधिक आराम प्रदान करता है।
डॉ. नीरज मनचंदा ने कहा, “Wavelight Plus हमें अब और अधिक प्रकार की रिफ्रेक्टिव एरर्स को सुरक्षित और सटीक रूप से ट्रीट करने की सुविधा देता है।”
कार्यक्रम में डॉ. समीर भाटी द्वारा एक नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता पोस्टर का भी विमोचन किया गया, जिसका उद्देश्य जनता में समय पर नेत्र जांच और दृष्टि से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाना है। डॉ. भावथारिणी और Alcon तकनीकी टीम द्वारा Wavelight Plus और Innoveyes प्लेटफॉर्म की लाइव डेमो भी प्रस्तुत की गई, जिससे उपस्थितजन तकनीक को वास्तविक समय में समझ सके। कार्यक्रम का समापन डॉ. मनी कपूर के धन्यवाद ज्ञापन, स्मृति चिन्ह वितरण और प्रेस ब्रीफिंग के साथ हुआ। इसके पश्चात Wavelight Plus मशीन के औपचारिक इंस्टॉलेशन का रिबन-कटिंग समारोह और केक कटिंग के साथ उत्सव मनाया गया।
आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में
2025-07-21


