Listen to this article

दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र इस बार बदला बदला नज़र आएगा इसकी वजह यह है कि विधायी कार्यों के डिजिटलीकरण और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में नेशनल ई विधान एप्लिकेशन यानी (नेवा) सेवा केंद्र का उद्घाटन किया और नेवा के पहले चरण की सफलता को रेखांकित किया।डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत काग़ज़ रहित शासन और ‘वन नेशन, वन एप्लिकेशन’ के विज़न के अनुरूप किया जाएगा। इसके लिए विधायकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक सेशन था क़रीब डेढ़ घंटे का टाइम रहेगा।
पहले बैच के विधायकों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए एप्लिकेशन की कार्यप्रणाली में गहरी रुचि दिखाई। प्रत्येक सदस्य को नेवा एप्लिकेशन से युक्त स्मार्टफोन प्रदान किया गया, जिससे वे कार्यसूची, प्रश्न, दस्तावेज़ और सत्र संबंधी जानकारी तक आसानी से पहुँच सकें। विधायकों ने इस पहल की सराहना की और इसे विधायी कार्यों की दक्षता में सुधार हेतु एक उपयोगी कदम बताया। 21 जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विधायकों को नेवा प्लेटफ़ॉर्म के उपकरणों और कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी देना है, ताकि आगामी मानसून सत्र में वे प्रभावी रूप से भाग ले सकें और काग़ज़ रहित प्रणाली में सुगम रूप से रूपांतरित हो सकें। बताया जाता है कि संसदीय कार्य मंत्रालय (MoPA) से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने विधायकों के पहले बैच के लिए व्यावहारिक और विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण छह बैचों में क्रमबद्ध रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक सदस्य को व्यक्तिगत और केंद्रित प्रशिक्षण सुनिश्चित हो सके। बताया जाता है कि डिजिटल परिवर्तन को सशक्त करने के लिए, नव स्थापित नेवा सेवा केंद्र में 18 हाई-स्पीड कंप्यूटर लगाए गए हैं, जो निरंतर प्रशिक्षण और डिजिटल परिचय हेतु बेहतर सुविधा प्रदान करते हैं। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने नेशनल ई विधान एप्लिकेशन यानी (नेवा) सेवा केंद्र का उद्घाटन के मौक़े पर मीडिया से बात करते हुए क्या कहा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *