Listen to this article

दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में चौपाल संस्था के द्वारा 201 कामकाजी महिलाओं को ऋण वितरण किया गया। यहाँ मौजूद 201 महिलाओं को 25,000 रुपया का चेक वितरण किया गया। बताया जाता है कि कामकाजी महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण के चेक वितरित कर रोज़गार के अवसर प्रदान किए गए हैं। समारोह की अध्यक्षता सिविल लाइन ज़ोन के चेयरमैन एवं मुकुंदपुर वार्ड से निगम पार्षद गुलाब सिंह राठौर के द्वारा करी गई। समारोह की मुख्यातिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कामकाजी महिलाओं को 25,000 रुपया का चेक वितरण किया। महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण दिया गया ताकि वे अपने व्यवसाय या कामकाज को और मजबूती प्रदान कर सकें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं समाज के रीढ़ की तरह कार्य करती हैं, जो न केवल लोगों के जीवन को सुदृढ़ बनाने का कार्य करती हैं बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अपना बहुमूल्य योगदान देती हैं। इस समारोह का आयोजन बुराड़ी में किया गया। इस समारोह में क्षेत्रीय सांसद मनोज तिवारी, विधायक अजय माहवार, विधायक राजकुमार भाटिया, मेयर राजा इक़बाल सिंह, नगर निगम में नेता सदन प्रवेश वाही के अलावा गणमान्य लोगों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारी सदस्य दयानंद, रवि बंसल, समाजसेवी किरण चोपड़ा आदि मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं के हितों को प्राथमिकता श्रेणी में शीर्ष पर रखती है। कामकाजी महिलाओं का उत्थान हो। इस कड़ी में दिल्ली सरकार अपने विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य कर रही। मुख्यमंत्री ने चौपाल संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना की और बताया कि ऐसे सामाजिक संस्थाएं समाज के रीढ़ की तरह कार्य करती हैं, जो न सिर्फ लोगों के जीवन को सुदृढ़ बनाने का कार्य करती हैं बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अपना बहुमूल्य योगदान देती हैं। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता करते हुए चौपाल संस्था कामकाजी महिलाओं को जरूरत के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करती हैं, ताकि महिलाएं अपने व्यवसाय या कामकाज को और मजबूत कर सकें। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें कि वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस विशेष रिपोर्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और गुलाब सिंह राठौर ने क्या कहा देखिए हमारे संवाददाता की यह रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *