महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने आप पार्टी द्वारा मलेरिया व जलभराव से संबंधित आरोपों को किया खारिज — “आम आदमी पार्टी पिछले 12 साल सरकार में रहते हुआ और ढाई साल दिल्ली नगर निगम की सत्ता में रहते हुए नहीं किया कोई काम

Listen to this article

दिल्ली के महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने आज आम आदमी पार्टी द्वारा जलभराव और मलेरिया से संबंधित लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी पर कड़ा हमला बोला। महापौर ने कहा, ढाई साल दिल्ली नगर निगम सत्ता में रहते हुए आम आदमी पार्टी ने मच्छर जनित डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया जैसी बीमारी की रोकथाम के लिए कोई कार्य नहीं किया इसके साथ ही उन्होंने इन बीमारियों से संबंधित तथ्यों वह आंकड़ों को छुपाने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के सत्ता में रहते हुए पिछले वर्ष 2024 में 794 मलेरिया के मामले सामने आए थे। जो यह दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी ने इस संबंध में कोई काम नहीं किया था।

महापौर सरदार राजा इकबाल ने कहा कि वही भारतीय जनता पार्टी ने निगम के सत्ता संभालते ही मच्छर जनित रोगों डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम हेतु युद्ध स्तर पर कार्य प्रारंभ किया हुआ है। दिल्ली नगर निगम द्वारा इस सप्ताह के अंदर 49718 स्थानों पर मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया गया, 826570 घरों में मच्छरों की उत्पत्ति की जाँच की गई, 5640 को क़ानूनी नोटिस दिए गए व 1380 यह विरुद्ध कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का एक ही उद्देश्य है नाकाम करेंगे और ना ही करने देंगे।

महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि ढाई वर्षों तक सत्ता में रहते हुए डेंगू, मलेरिया
व चिकनगुनिया से संबंधित तथ्यों व रिपोर्ट को छुपाने का कार्य किया, क्योंकि उन्होंने इस संबंध में कोई काम नहीं किया था। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी तथ्यों को तोड़ मरोड़कर नागरिकों को पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि इन हैं डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया से संबंधित बीमारियों कि इतनी ही चिंता है तो ये लोग जब सदन में इस संबंध में शॉर्ट नोटिस लगाया जाता है तब उस पर सकारात्मक रूप से चर्चा में भाग क्यों नहीं लेते। ये लोग हर बार आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करते हैं उन्हें न तो कोई काम करना है और न ही दूसरों को करने देना है।

महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी जब सत्ता में थी तब इन्होंने नागरिक हितों के लिए कोई काम नहीं किया अब जब भारतीय जनता पार्टी निगम सत्ता में है तो ये लोग आरोप प्रत्यारोप की राजनीति में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को आरोप लगाने से पहले ये बताना चाहिए कि इन्होंने क्या काम किए थे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *