Listen to this article

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर तिरंगा यात्रा, जिसे “हर घर तिरंगा” अभियान के हिस्से के रूप में भी जाना जाता है। रविवार को यह तिरंगा यात्रा दिल्ली के कई इलाकों में निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा का सिलसिला दो अगस्त से प्रारंभ हुआ था और लगातार यह तिरंगा यात्रा देश और राजधानी दिल्ली के अलग अलग क्षेत्रों में निकाली जा रही है। इसी कड़ी में तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मलका गंज भाजपा मंडल के द्वारा तिरंगा यात्रा को निकाला गईं। इस तिरंगा यात्रा में मुख्यातिथि क्षेत्रीय तिमारपुर विधानसभा के विधायक सूर्य प्रकाश खत्री थे। श्री खत्री के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा पुरानी सब्ज़ी मंडी घंटाघर से शुरू होकर बाज़ार से होते हुए पुरानी सब्ज़ी मंडी थाना झंडा चौक पर जाकर सम्पन्न हुई। इस दौरान रास्ते में इस झंडा यात्रा का लोगों ने स्वागत किया है। देश के शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। बताया जाता है कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना है। 15 अगस्त को हर घर तिरंगा से जगमगा उठे। स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करने और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक तरीका है यह तिरंगा यात्रा। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की यह विशेष रिपोर्ट में तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सूर्यकांत खत्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश बुलाकी से बात करी तो इस पर उन्होंने क्या कहा देखिए इस विशेष रिपोर्ट में।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *