उत्तर पश्चिम जिला थाना शालीमार बाग के अंतर्गत 10 जनवरी को दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतका की पहचान रचना यादव के रूप में हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल में जुट गई थी। पुलिस में हत्या गुत्थी सुलझाने के लिए कई टीमें नियुक्त करी थी। हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम (1) निखिल पुत्र सतबीर, निवासी ग्राम खांद्रा, जिला पानीपत, हरियाणा, आयु 22 वर्ष (2) सुमित पुत्र हवा सिंह, निवासी ग्राम बलजट्टन, जिला पानीपत, हरियाणा, आयु 23 वर्ष और (3) भरत यादव पुत्र नरेंद्र, निवासी भलस्वा ग्राम, दिल्ली, आयु- 33 वर्ष) को गिरफ़्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी भरत यादव को पहले ही मृतक रचना यादव के पति बिजेंद्र यादव की हत्या के मामले में भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। उसकी गिरफ्तारी पर 20,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। उत्तर पश्चिम जिले के ऑपरेशन सेल की टीम ने गिरफ्तारी और इस सनसनीखेज मामले का सफलतापूर्वक सुलझाने का दावा किया है। अपराध में इस्तेमाल की गई एक यामाहा एफजेड बाइक और एक ग्रैंड आई 10 कार आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई। जानकारी के अनुसार 10 जनवरी को लगभग सुबह 11:00 बजे, शालीमार बाग पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि दिल्ली के पूर्वी शालीमार बाग स्थित बीसी ब्लॉक के गेट नंबर 4 के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला को गोली मार दी है और वह बुरी तरह से खून बह रहा है। सूचना पाकर मौक़े पर पहुँची पुलिस ने महिला का शव औंधे मुंह पड़ा मिला, सिर से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था और माथे पर गोली का निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि एक अन्य सह आरोपी सुमित पुत्र हवा सिंह, निवासी गांव बलजट्टन, जिला पानीपत, हरियाणा, ने अपराध के दौरान मोटरसाइकिल चलाई थी। पुलिस ने एक अलग दल भेजा गया और सुमित को उसके गांव से गिरफ्तार किया। उसने अपराध में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। बताया जाता है कि लगातार गहन पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने अपराध में अपनी भूमिका स्वीकार की और हत्या से पहले की घटनाओं का विस्तृत विवरण दिया। आरोपी निखिल ने ख़ुलासा किया है कि कि घटना से कुछ दिन पहले, भरत यादव नामक एक व्यक्ति ने उससे संपर्क किया था, जिसका संबंध बिजेंद्र यादव हत्याकांड से था। भरत यादव ने उन्हें सूचित किया कि रचना यादव पति के हत्या के मामले में एक महत्वपूर्ण गवाह थी। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस रिपोर्ट में
2026-01-21


