भारतीय नववर्ष के साथ ही चैत्र के नवरात्र के दौरान मंदिरों में भक्त जनों के लिए विशेष सुविधाएँ होती है। दिल्ली के झंडेवालान मंदिर समिति के द्वारा इस बार विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। विशेषकर युवाओं को भारतीय नव वर्ष के बारे में अवगत कराने के उद्देश्य से इस बार भक्ति उदय: प्रभात भक्ति संगत” (सनातन नव वर्ष) एवं नवरात्रि महोत्सव विशेष आयोजन किया जाएगा।
सोमवार को झंडेवाला मंदिर परिसर में प्रेस वार्ता कर नवरात्रों के दौरान मंदिर में भक्त जनों के लिए क्या विशेष रहेगा इसको लेकर जानकारी दी गई।
बताया जाता है कि भक्ति उदय’ (Spiritual Musical Concert) यह कार्यक्रम पहली बार प्रातः काल में किया जा रहा है कार्यक्रम का शुभारंभ सूर्य के प्रथम किरण को अर्घ देकर होगा तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 6:30 बजे से 11:00 तक किया जाएगा।
झंडेवाला देवी मंदिर में नवरात्रि आयोजन
माँ झंडेवाली के दरबार में नवरात्रि के नौ दिन केवल पूजा अर्चना के नहीं, बल्कि श्रद्धा, समर्पण, सेवा और अनुशासन के एक विशाल उत्सव के रूप में मनाए जाते हैं। बताया जाता है कि
नवरात्र के दौरान 3,000 से अधिक सेवादार सक्रिय भूमिका निभाते हैं।जिनमें 350 से अधिक महिला सेवादार हैं। शिफ्ट व्यवस्था: ये सेवादार विभिन्न दलों में विभाजित होकर 4 4 घंटे की शिफ्टों में 24 घंटे निरंतर अपनी सेवाएं देते हैं।
- भूमिका: इनका कार्य केवल व्यवस्था देखना नहीं, बल्कि बुजुर्गों की सहायता करना, पानी उपलब्ध कराना और श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करना भी है। परिवहन एवं पार्किंग सुविधाएं
निजी वाहनों से आने वालों के लिए मंदिर के तीनों ओर कुल 6 बड़े पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है, जहाँ प्रशिक्षित स्वयंसेवक तैनात रहते हैं।
मेट्रो या सार्वजनिक परिवहन से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुख्य मार्ग और मेट्रो स्टेशन से मंदिर तक निःशुल्क ई रिक्शा सेवा निरंतर संचालित की जाती है। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के विशेष संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में


