टाइकून ग्लोबल मीडिया के संस्थापक संजीव जैन ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें मैगजीन के विशेष ‘इंटरनेशनल विमेंस डे स्पेशल एडिशन’ का अनावरण किया गया। नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित एक विशिष्ट समारोह में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर की महिला शक्ति, उनकी बुद्धिमत्ता और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाना था। इस खास अवसर पर विशेष रूप से ‘वर्ल्ड ऑफ मेक’ (World of Mech) की नीरू खन्ना और ‘द लग्जरी अफेयर बाय रयाना’ और चेरी खन्ना की प्रेरक कहानियों और उनके ब्रांड्स के सफर को मैगजीन में प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। इस मौक़े पर आईं ए एस अधिकारी सोनल गोयल , डॉक्टर बसन्त गोयल और रेखा गुप्ता ने मैगज़ीन का अनावरण किया। इस मौक़े पर अतिथियों ने कहा कि महिलाएँ हर क्षेत्र में अपना लोहा बनवा रही हैं। टाइकून मेग्जिन उनके लिए बेहद ही एक बेहतरीन मैगज़ीन है। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में उन सभी मेंटर्स और महिला लीडर्स के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह शाम न केवल एक प्रकाशन का विमोचन थी, बल्कि नेटवर्किंग और प्रेरणा का एक ऐसा मंच साबित हुई जहाँ शहर के प्रतिष्ठित चेहरों ने शिरकत की। मैगजीन में फीचर की गई नीरू खन्ना और चेरी खन्ना की सफलता की गाथाओं ने उपस्थित मेहमानों को काफी प्रभावित किया, जो आज के समय में महिला उद्यमिता की शक्ति का प्रतीक हैं। टाइकून ग्लोबल के इस विशेष संस्करण के माध्यम से उन महिलाओं के संघर्ष और सफलता को सम्मानित किया गया है जो भविष्य की पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में उभर रही हैं। यह कार्यक्रम एक विशिष्ट शाम के रूप में संपन्न हुआ, जहाँ हर कहानी ने महिला सशक्तिकरण के नए आयाम पेश किए।
आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के विशेष संवाददाता राजेश खन्ना कि इस रिपोर्ट में टाइकून मैगज़ीन के संस्थापक संजीव जैन और नीरू खन्ना, चेरी खन्ना और अतिथियों ने मीडिया से बात करते हुए क्या कहा देखते हैं यह रिपोर्ट में।
2026-03-18


