दिल्ली नगर निगम मुकुंदपुर वार्ड 8, जहांगीरपुरी क्षेत्र के निगम पार्षद एवम सिविल लाइन जोन के चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर ने निवासियों को बुनियादी सुविधाओं की एक नई सौगात देते हुए क्षेत्र के डी ब्लांक और डबल ई ब्लांक की 6 गलियों का विकास कार्यों का तीन प्रमुख गलियों का उद्घाटन। जिन गलियों का उद्घाटन किया किया उनमें D ब्लॉक 1801 से 1820, डबल ई ब्लांक 2786 से 2818 तक तथा डबल ई ब्लांक से 2285 शामिल हैं। इन गलियों में सी.सी. रोड, नाली निर्माण एवं स्ट्रीट लाइट जैसे कार्य पूरे किए जाएंगे। जिससे हजारों स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
इस शुभ अवसर पर मुख्य कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास में योगदान देने वाले वरिष्ठ नेताओं की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें पूर्व जोन चेयरमैन राम किशन बंसीवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंदर सिंह तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष जटा शंकर गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य निवासीगण भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
इस अवसर क्षेत्रवासियों ने गुलाब सिंह राठौर का आभार करते हुए बड़ी संख्या में लोग पहुँचे विकास और जनसेवा के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें। यह कार्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब क्षेत्र के निगम पार्षद एवम सिविल लाइंस जोन के चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर से उद्घाटन किए गए निर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से जाना तो उन्होंने क्या कहा देखिए यह रिपोर्ट में।
2026-05-17



