Listen to this article

वर्ल्ड ब्रदरहुड ऑर्गनाइजेशन ने अपने स्थापना के 26 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में एक वार्षिक संवाद का आयोजन किया। इसकी शुरुआत एक बहुत ही सुंदर और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात, मिस वृंदा ने मुख्य कार्यक्रम का संचालन संभाला और इस ब्रदरहुड के बारे में जानकारी दी।

इस कार्यक्रम का मुख्य विषय था ब्रिजिंग फ्रैक्चर्ड बॉर्डर्स: रीडिफाइनिंग डायलॉग इन ए मल्टीपोलर वर्ल्ड। कार्यक्रम में श्री तेमजेन इमना अलॉन्ग, मंत्री, पर्यटन एवं उच्च शिक्षा, नगालैंड सरकार और डॉ. रश्मि सिंह, आईएएस, सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग और अध्यक्ष, दिल्ली महिला आयोग ने भाग लिया। श्री तरुण चुघ किन्हीं कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

इस अवसर पर सिंगल सीनियर्स वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष, सूरज प्रकाश मनचंदा ने अपनी नई पुस्तक ‘जीवन संदेश’ तीनों अतिथियों को भेंट की। संगठन के अध्यक्ष श्री कपिल खन्ना ने एक अत्यंत प्रेरणादायक भाषण दिया। उन्होंने विश्व शांति, आपसी प्रेम और मानवता को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि आज की विभाजित दुनिया में, भाईचारा केवल एक शब्द नहीं, बल्कि हमारा एकमात्र समाधान है। उन्होंने सभी को एक परिवार की तरह मिलकर रहने और सीमाओं से परे जाकर मानवता की सेवा करने का आह्वान किया।

मंच पर उपस्थित प्रत्येक अतिथि ने भाईचारे के महत्व पर अपने विचार रखे और संगठन के अध्यक्ष, श्री कपिल खन्ना के दूरदर्शी नेतृत्व एवं निरंतर प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सिंगल सीनियर्स वेलफेयर ट्रस्ट ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का औपचारिक समापन श्री करण द्वारा दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। तत्पश्चात, उपस्थित अतिथियों के लिए हाई टी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने अनौपचारिक वातावरण में संवाद जारी रखा। यह आयोजन शांति, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने के संगठन के निरंतर प्रयासों का प्रतीक रहा, जिसके लिए यह संस्था 1999 से समर्पित है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *