Listen to this article

भारतीय संस्कृति, महिला उद्यमिता और युवा प्रतिभाओं को समर्पित “रंगीलो तीज़ एवं राखी कार्निवल 2026” का भव्य आयोजन 1 अगस्त 2026 को ग्रैंड उत्सव बैंक्वेट, रोहिणी सेक्टर-3, दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस विशेष कार्निवल का आयोजन Om Creation & Sparsh Forever by Dr. Punam Garg एवं Parampara Events by Ajay Gupta के सहयोग से किया गया। एक ही छत के नीचे व्यवसाय, संस्कृति, कला और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में पूजा दुआ – अभिनेत्री व समाजसेवी, जुनैद हुसैन खान – अभिनेता, राज चौहान – फिल्म अभिनेता व निर्माता, सुभाष जिंदल – चेयरमैन प्राइमा ग्रुप, तथा गीता नय्यरनीतू वर्मा – दिल्ली पुलिस सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्निवल का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों, गृह उद्योगों, कलाकारों और नई प्रतिभाओं को पहचान का मंच देना था। साथ ही तीज-राखी जैसे त्योहारों और पर्यावरण-अनुकूल भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देना भी उद्देश्य रहा।

दिनभर प्रदर्शनी, टैलेंट हंट, तीज़ क्वीन प्रतियोगिता और किड्स कलरिंग प्रतियोगिता ने दर्शकों का मन मोह लिया। वस्त्र, ज्वेलरी, हैंडलूम, राखी, होम डेकोर, बेकरी और हस्तशिल्प के 50+ स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। Sirius Jewels, Manivyam Jewels, तरुणा टोलानी, कांता गोयल, रचना गोयल सहित अनेक उद्यमियों ने भाग लिया।

उद्यमियों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। रचना गोयल – स्टॉल 16 को ₹18,000 और कांता गोयल – स्टॉल 47 को ₹24,000 की बिक्री पर Highest Selling Stall Award मिला। स्वाति को Best Decorative Stall Award दिया गया।

आयोजन की सूत्रधार डॉ. पूनम गर्ग – Mrs. India 2024, इवेंट ऑर्गेनाइज़र एवं समाजसेवी ने कहा: “हमारा उद्देश्य केवल कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि ऐसा मंच देना है जहाँ महिलाओं, कलाकारों और उद्यमियों को पहचान और अवसर मिले। हमारी संस्कृति और परंपराएँ ही हमारी पहचान हैं।”

डॉ. गर्ग ने सभी अतिथियों, प्रदर्शकों, टीम और मीडिया का आभार जताया। उन्होंने बताया कि Om Creation पिछले 20 वर्षों से सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों के साथ “Mission Crime Free India” के माध्यम से जागरूकता का कार्य भी कर रहा है।

निःशुल्क प्रवेश, लकी ड्रॉ और पहले 500 आगंतुकों के उपहारों ने पूरे दिन उत्साह बनाए रखा। कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया कि जब संस्कृति, उद्यमिता और समाज सेवा एक साथ आते हैं तो वह समाज में सकारात्मक बदलाव की पहल बन जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *