बुराड़ी के 100 फुटा रोड की जर्जर हालत को लेकर ‘वॉयस ऑफ बुराड़ी’ द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद विधायक द्वारा जारी किए गए वीडियो पर अब सियासत गरमा गई है। विधायक ने अपने वीडियो में सड़क निर्माण के लिए बजट न होने की बात कही थी।
इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मुकंदपुर वार्ड से निगम पार्षद एवं सिविल लाइन जोन के चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर ने आज 100 फुटा रोड, बुराड़ी पर एक प्रेस वार्ता की।
गुलाब सिंह राठौर ने कहा कि बुराड़ी की जनता पिछले कई वर्षों से टूटी सड़कों, जलभराव और धूल से परेशान है और अब विधायक का यह कहना कि बजट नहीं है, उनकी नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “जनता ने विधायक को काम करने के लिए चुना है, बहाने बनाने के लिए नहीं। अगर विधायक जी के पास सड़क बनाने का बजट नहीं है और वे एक सड़क तक नहीं बनवा सकते, तो उन्हें नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।”
राठौर ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विधायक को अब तक विधायक के रूप में ली गई पूरी सैलरी भी जनता को लौटानी चाहिए, क्योंकि वे क्षेत्र के विकास का अपना मूल कर्तव्य ही पूरा नहीं कर पाए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि बुराड़ी विधानसभा में विकास कार्य पूरी तरह ठप है और 100 फुटा रोड जैसे मुख्य मार्ग की अनदेखी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। आइये देखते है टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस विशेष रिपोर्ट में मुकंदपुर वार्ड से निगम पार्षद एवं सिविल लाइन जोन के चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर से उनकी प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया उन्होंने क्या कहा





