आयुष, प्राकृतिक चिकित्सा, वेलनेस एवं इंटीग्रेटिव हेल्थ के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “International AYUSH Conclave Bharat 2026” का भव्य आयोजन नई दिल्ली स्थित Constitution Club of India, रफी मार्ग में किया गया।
यह कॉन्क्लेव राजपाल सोलंकी मेथड R S M द्वारा आयुष एवं समग्र स्वास्थ्य पद्धतियों को वैश्विक मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
कॉन्क्लेव में आयुष प्रणालियों, प्राकृतिक वेलनेस, होलिस्टिक हीलिंग तथा वैश्विक सहयोग जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ, टिकाऊ और सशक्त भारत के निर्माण में पारंपरिक एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य पद्धतियों की भूमिका को रेखांकित करना था।
कार्यक्रम में आयुर्वेद सहित विभिन्न आयुष पद्धतियों, प्राकृतिक स्वास्थ्य और समग्र जीवनशैली से जुड़ी संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। विशेषज्ञों ने कहा कि लोगों में स्वस्थ जीवनशैली, प्राकृतिक उपचार और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ रही है और ऐसे आयोजनों से विशेषज्ञों व संस्थाओं के बीच सहयोग मजबूत होता है।
इस अवसर पर आयुष और वेलनेस के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के इलावा 250 से अधिक देश विदेश आये लोगो को अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, पालम विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुलदीप सोलंकी , उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री
कॉन्क्लेव में देश-विदेश से आये आयुष एवं वेलनेस क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लेकर इस पहल को समर्थन दिया। कॉन्क्लेव का संदेश “AYUSH for a Healthy, Sustainable & Empowered Bharat” रहा। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की रिपोर्ट में
